{"_id":"595407504f1c1b2b028b4727","slug":"191498679120-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग, सीआईडी ने दवा, पनीर, घी के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग, सीआईडी ने दवा, पनीर, घी के भरे सैंपल
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीमों ने जिले में दूसरे दिन भी छापेमारी की। टीम ने बुधवार को न्यू मॉडल टाउन की एक दवा फैक्ट्री, सातरोड़ की एक पनीर फैक्ट्री और आदमपुर के शराब ठेके पर छापे मारे। इसके अलावा मंगाली से घी के सैंपल भरे। टीम वीरवार को भी कार्रवाई करेगी।
सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने बुधवार को मॉडल टाउन एक्सटेंशन की एक आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री पर छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ थी। टीम ने वहां बनने वाली दवाओं की जानकारी ली और मौजूद दवाओं का रिकॉर्ड बनाया। टीम ने दवाओं के सैंपल लिए। इसके अलावा टीम ने गांव सातरोड़ में पनीर बनाने की एक फैक्ट्री में छापा मारकर वहां जांच की। पुलिस ने 90 किलो पनीर जब्त किया। टीम ने वहां से पनीर के सैंपल लिए। टीम ने बुधवार को सुबह साढे़ सात बजे आदमपुर के एक शराब ठेके पर छापा मार दिया। टीम सदस्यों ने कारिंदे से नौ बजे से पहले ठेका खोलने का कारण पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। टीम ने एक्साइज विभाग को मौके पर बुलाकर ठेका संचालक पर कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा टीम ने मंगाली के पास एक बोलेरो को रुकवाकर एक कंपनी के घी की जांच की। बोलेरो में घी के आठ टीन और एक किलो वाले सात डिब्बे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां घी के सैंपल लिए। सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्यों का कहना है कि सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जा रहे हैं। जांच में यदि सैंपल में गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित फैक्ट्री या कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।