{"_id":"5ce05a79bdec2207903d5a12","slug":"181558207097-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम अधिकारियों की गाड़ी घेरी, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम अधिकारियों की गाड़ी घेरी, धरने पर बैठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। डोगरान मोहल्ले के निवासी और दुकानदारों का गुस्सा शनिवार सुबह फूट पड़ा और वे विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे नगर निगम के एसई व एक्सईएन की गाड़ी को उन्होंने घेर लिया और उसके आगे चादर बिछाकर धरना शुरू कर दिया। निगम अधिकारी गाड़ी से उतर कर साइड में जाकर खड़े हो गए। कई घंटे तक उन्होंने गाड़ी को घेरे रखा।
डोगरान मोहल्ला में निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। वहां के निवासियों और दुकानदारों का आरोप है कि पाइपलाइन टूटने से उनके घरों में पीने का पानी तक नहीं पहुंच रहा है। पानी जमीन के अंदर ही अंदर रिस रहा है, जिसके चलते उनके मकानों-दुकानों में दरारें आ गई हैं। लोगों में इस बात को लेकर भी रोष है कि वार्ड पार्षद भी इस मामले में उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। यहीं पर पर एक व्यक्ति द्वारा बेसमेंट का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें पानी भरने के कारण वह पूरी तरह धंस गई। यहां पर सड़क के नीचे से पूरी मिट्टी खिसक गई और बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है, क्योंकि सड़क कटी हुई है और वह किसी भी समय गिर सकती है। शनिवार सुबह निगम के एसई रामजीलाल एक्सईएन एचके शर्मा के साथ डोगरान मोहल्ला पहुंचे। उन्हें देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उनकी गाड़ी को घेर लिया। लोगों ने गाड़ी के आगे चादर बिछाकर धरना शुरू कर दिया।
पानी की पाइपलाइन टूट चुकी है, लेकिन उसे ठीक नहीं किया जा रहा है। पानी अंदर ही अंदर हमारी दुकानों की नींव तक पहुंच चुका है। दरारें भी पड़ने लगी हैं। ऊपर से दुकानदारी भी चौपट है, लेकिन गुहार लगाने के बावजूद कोई गौर नहीं कर रहा।
विज्ञापन
-देवीशरण, दुकानदार, डोगरान मोहल्ला।
पाइपलाइन टूटी हुई है, जिस कारण मेरे यहां 12 दिन से पीने का पानी नहीं आया है। पेयजल के लिए बड़ी दिक्कत उठानी पड़ रही है। वार्ड पार्षद से लेकर निगम अधिकारियों तक से मिल चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है।
- जगदीश लाल, निवासी डोगरान मोहल्ला।
हमारे मकान में दरार आ गई हैं। नीचे पानी घुसा हुआ है, कोई कुछ नहीं कर रहा है। वार्ड पार्षद ने यहां आकर भी नहीं देखा है। पेयजल भी बंद है। निगम अधिकारियों से बार-बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही।
- सुनील कुमार, निवासी डोगरान मोहल्ला।
पिछले 15 दिन से दुकानदारी ठप है और दुकानों की नींव में पानी मरने से दरारें पड़ने लगी हैं। कई बार पार्षद को बता चुके हैं और नगर निगम अधिकारियों से भी कई बार मिल चुके हैं। कोई भी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।
- तिलक कुमार, दुकानदार, डोगरान मोहल्ला।
सीवर का कनेक्शन लूज था, उसे स्वयं खड़े होकर ठीक कराया है। जो पाइप टूटा हुआ था, उसे भी ठीक करवा दिया गया है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- रामजीलाल, एसई, नगर निगम, हिसार।