फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बहादुर बेटी ने सिखाया मनचले को सबक, पैर पकड़ मांगी माफी

बहादुर बेटी ने सिखाया मनचले को सबक, पैर पकड़ मांगी माफी

Fri, 03 May 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
बहादुर बेटी ने सिखाया मनचले को सबक, पैर पकड़ मांगी माफी
बहादुर बेटी ने सिखाया मनचले को सबक, पैर पकड़ मांगी माफी
विज्ञापन

हिसार। लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में वीरवार को जिले के एक गांव स्थित स्कूल की छात्रा अपनी टीचर के साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आई थी। इस दौरान एक मनचले युवक ने छात्रा के फार्म से मोबाइल नंबर देखकर अश्लील मैसेज भेज दिया, लेकिन छात्रा ने युवक को चालाकी से पकड़ लिया और उसको ऐसा सबक सिखाया कि मनचले ने पहले तो पैर पड़ कर माफी मांगी और फिर कहा - बहनजी माफ कर दो, आगे से गलती नहीं होगी।
हुआ यूं कि छात्रा ने जब अपना आवेदन फॉर्म भरा तो उसमें मोबाइल नंबर नहीं भरा। इस पर खिड़की पर बैठे कर्मचारी ने फॉर्म लेने के बाद छात्रा से मोबाइल नंबर भरने को कहा। छात्रा जब मोबाइल नंबर भर रही थी तो पास खड़े जाखौद खेड़ा गांव के एक युवक ने उसका मोबाइल नंबर नोट कर लिया। छात्रा खिड़की से हटी भी नहीं थी कि मनचले युवक ने व्हाट्स एप पर उसको अश्लील मैसेज भेज दिया। छात्रा ये देखकर दंग रह गई और साथ आई अपनी टीचर को पूरी बात बताई। साथ ही छात्रा ने समझदारी भरा निर्णय लेते हुए तुरंत उस नंबर पर कॉल कर दी। वह यह देखकर हैरान रह गई कि उसके पास खड़े युवक का मोबाइल बज उठा। उसने तुरंत अपनी टीचर के साथ युवक को मौके पर पकड़ लिया। इसी बीच किसी ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान युवक ने छुड़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे भागने नहीं दिया गया। युवक ने अपने मोबाइल से सेंड किया गया मैसेज भी डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

चौकी में ले गई पुलिस
पुलिस ने युवक को काबू कर लिया और चौकी में ले गई। टीचर और छात्रा भी चौकी चली गईं और अपने परिजनों को भी सूचना देकर बुला लिया। इस दौरान युवक बार-बार माफी मांग कर छोड़े जाने की गुहार लगाता रहा। बहादुर बेटी ने पुलिस स्पष्ट रूप से कहा कि युवक के पिता और गांव के प्रमुख व्यक्तियों को मौके पर बुलाया जाए। पुलिस ने युवक से उसके परिजनों का नंबर मांगा, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने सदर थाने से जाखौद खेड़ा गांव के सरपंच का नंबर लेकर युवक के पिता और सरपंच को चौकी तलब किया। चौकी में युवक के पिता और सरपंच के पहुंचने के बाद युवक की अकड़ ढीली पड़ी और वह बार-बार छात्रा, उसकी टीचर व उसके परिजनों से माफी मांगता रहा। युवक बार-बार छात्रा के पैरों को हाथ लगाकर माफी मांग रहा था। इस दौरान युवक ने यहां तक कहा कि बहन जी मुझे माफ कर दो, आगे से गलती नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed