फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नियम 134ए: बच्चों को स्कूल हुए अलॉट, स्कूल प्रबंधन ने थमाई 11 हजार की पर्ची

नियम 134ए: बच्चों को स्कूल हुए अलॉट, स्कूल प्रबंधन ने थमाई 11 हजार की पर्ची

Thu, 02 May 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
नियम 134ए: बच्चों को स्कूल हुए अलॉट, स्कूल प्रबंधन ने थमाई 11 हजार की पर्ची
हिसार/बालसमंद। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शिक्षा विभाग ने बुधवार को नियम 134ए के तहत दाखिला लेने के लिए इच्छुक प्रवेश परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट कर दिए। विभाग ने स्कूल अलॉटमेंट के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया ही चुनी। स्कूल अलॉट होने के बाद अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज भी भेजा गया। अभिभावकों के पास अलसुबह 3 बजे बाद मैसेज आने शुरू हुए। मैसेज आने के साथ ही अभिभावकों ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली लिस्ट में चयनित विद्यार्थी 10 मई तक अलॉट हुए स्कूल में दाखिला ले सकेंगे। 10 मई के बाद शिक्षा विभाग दूसरी लिस्ट जारी करेगा। अभिभावकों ने सेक्टर 16-17 स्थित एक निजी स्कूल प्रबंधन पर एडमिशन के नाम पर 11 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त अशोक कुमार मीणा को शिकायत दी। अभिभावक इससे पहले बीईओ कार्यालय भी पहुंचे लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ही अभिभावक डीसी से मिलने पहुंचे। डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वार्षिक चार्ज के 6 हजार, किताबों के 4690 रुपये बताए
अभिभावकों का आरोप है कि उन्हें स्कूल प्रबंधन ने एक पर्ची थमा दी। इसमें छह हजार रुपये वार्षिक चार्ज के रूप में लिखे गए थे जबकि 4690 रुपये की किताबें और बैग बताया गया। इसके अलावा 300 रुपये फार्म और 200 रुपये आई-कार्ड के नाम के जोड़े हुए थे। इस तरह कुल राशि 111190 रुपये बनाई हुई थी। अभिभावकों ने डीसी से कहा कि अगर इतने रुपये ही भर पाते तो वह नियम 134-ए के तहत आवेदन क्यों करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लिस्ट वालों की ढाई महीने बाधित होगी पढ़ाई
शिक्षा विभाग द्वारा की गई देरी का खामियाजा जिले के 5620 विद्यार्थी भुगत रहे थे। अगर समय रहते विभाग सख्त रवैया अपनाता तो शायद हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न होती। अब पहली लिस्ट में चयनित हुए विद्यार्थी दस मई तक दाखिला लेंगे तो इनकी 40 दिन की पढ़ाई बाधित हुई है। दूसरी लिस्ट अभी आनी बाकी है, ऐसे में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को करीब ढाई महीने बाद पढ़ाई का मौका मिलेगा। क्योंकि जैसे ही दूसरी लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया पूरी होगी, उतने में एक जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा।

निजी स्कूल ऑनलाइन चेक कर सकेंगे विद्यार्थियों की लिस्ट
निजी स्कूल अपनी लॉग इन आईडी को खोलकर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ही स्कूल को अलॉट हुए कुल विद्यार्थियों की लिस्ट देख सकेंगे। अलॉट विद्यार्थियों में से अगर कोई विद्यार्थी दाखिला नहीं लेता है तो निजी स्कूल को कारण सहित वेबसाइट पर अपडेट करना होगा। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से निजी स्कूलों तक इस सूचना को भिजवा दिया है।

अवैध फीस नहीं ले सकेंगे निजी स्कूल, फिर भी थमाया चार्ट
स्कूल अलॉट होते ही निजी स्कूलों ने अपनी मनमानी शुरू कर दी है। बुधवार को काफी अभिभावकों को निजी स्कूलों ने अपना फीस चार्ट दे दिया। नियमों के मुताबिक निजी स्कूल सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले एक विद्यार्थी की फीस के बराबर ही फीस ले सकते हैं। इसके अलावा किसी प्रकार की कोई फीस स्कूल नहीं ले सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।


इन ब्लॉक के विद्यार्थियों को हुए स्कूल अलॉट
हिसार प्रथम....... 1209 बच्चे
हिसार द्वितीय....... 427 बच्चे
उकलाना............ 349 बच्चे
अग्रोहा.............. 122 बच्चे


हमारे पास भी कुछ स्कूल संचालकों की शिकायतें आई हैं। हमने अभिभावकों से उनके खिलाफ लिखित शिकायत देने के लिए कहा है। स्कूल प्रबंधकों को पहले ही बताया था कि नियम 134-ए के आवेदकों से किसी तरह का शुल्क न लिया जाए लेकिन फिर भी ले रहे हैं। लिखित शिकायत मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- इंद्रजीत कौर, बीईओ, हिसार-प्रथम खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed