फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सतलोक आश्रम मामले में एक डॉक्टर तथा 3 हेड कांस्टेबल पहुंचे गवाही देने

सतलोक आश्रम मामले में एक डॉक्टर तथा 3 हेड कांस्टेबल पहुंचे गवाही देने

Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
सतलोक आश्रम मामले में एक डॉक्टर तथा 3 हेड कांस्टेबल पहुंचे गवाही देने

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
हिसार। सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की सोमवार को तीन अभियोगों में पेशी हुई। अभियोग नंबर 428, 429, 430 में सुनवाई हुई। अभियोग नंबर 428 में चिकित्सक सहित चार लोगों ने गवाहियां दीं। अगली सुनवाई की तारीख 30 जुलाई निर्धारित की। दो केसों में अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी।
बरवाला थाने में दर्ज अभियोग 428 जो देशद्रोह का मामला है। पेशी के लिए सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल की वीसी से हाजिरी लगी। अन्य 900 से ज्यादा आरोपियों को जांच करने के बाद जेल में लगी अदालत के समक्ष पेश किया गया। सोमवार को इस मामले में डॉ. विकास शर्मा, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, सुरेश कुमार, भूप सिंह ने गवाही दी। केस प्रॉपर्टी में इन लोगों से पूछा गया। अदालत ने इस मामले में अगली तारीख 30 जुलाई तय की है। देशद्रोह के इस अभियोग में पुलिस की ओर से 390 गवाहों की लिस्ट दी हुई है। इनमें अब तक 100 लोगों की गवाही ही हो चुकी है। करीब 290 लोगों की गवाही बकाया है। पुलिस की ओर से दी गई गवाहों की लिस्ट पर सुनवाई पूरी होने के बाद रामपाल समर्थकों की ओर से अपने गवाहों की सूची दी जाएगी। जिन पर सुनवाई होने के बाद केस का फैसला आएगा।
विज्ञापन

अभियोग नंबर 429 और अभियोग नंबर 430 में भी पेशी हुई। दोनों मामलों में भी कोई गवाही नहीं हो पाई। इन दोनों मामलों में अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई तारीख निर्धारित की। पेशी को देखते हुए रामपाल के हजारों समर्थक ट्रेन के जरिए हिसार पहुंचे। भारी संख्या में ये समर्थक पीएलए एरिया, डाबड़ा चौक पुल के नीचे, टाउन पार्क, पीएलए एरिया सहित अन्य जगह पर एकत्रित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed