फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हवा सिंह सांगवान गुट को तीसरे दिन भी नहीं मिली धरने की जमीन

हवा सिंह सांगवान गुट को तीसरे दिन भी नहीं मिली धरने की जमीन

Thu, 01 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
हवा सिंह सांगवान गुट को तीसरे दिन भी नहीं मिली धरने की जमीन
फोटो सहित
विज्ञापन

मुनादी के बाद भी पंचायत में भी नहीं पहुंचे भगाना के लोग
सांगवान गुट को तीसरे दिन भी जगह नहीं मिली
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के हवा सिंह सांगवान गुट को तीसरे दिन भी जगह नहीं मिली। गांव की पंचायत में भी हवासिंह सांगवान गुट को समर्थन नहीं मिला। समिति ने फैसला लिया कि अब होली के बाद धरना शुरू किया जाएगा।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के हवा सिंह सांगवान गुट के सदस्य बुधवार को गांव में पहुंचे। गांव की पंचायत बुलाई गई थी। इसमें गांव के अधिकतर लोगों ने दूरी बनाए रखी। कमांडेंट हवा सिंह सांगवान धरने की जमीन को लेकर मंथन करते रहे। किसी भी ग्रामीण ने धरने के लिए अपनी जमीन देने पर सहमति नहीं दी। गांव की ओर से सार्वजनिक जमीन पर धरना लगाने पर भी सहमति नहीं हो सकी। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई पंचायत बिना नतीजा ही खत्म हो गई। दोपहर करीब एक बजे समिति ने एलान किया कि होली के बाद धरना शुरू किया जाएगा। समिति के प्रदेश अध्यक्ष कमांडेंट हवा सिंह सांगवान ने कहा कि प्रशासन की ओर से साजिश रची जा रही है। लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। जिस व्यक्ति को जमीन देने के लिए समिति बात करती है, उसी व्यक्ति को नोटिस देकर डराया जा रहा है। होली के बाद पांच जगह पर धरने शुरू किए जाएंगे। अगर हमें जमीन नहीं दी गई तो हम टकराव को भी तैयार हैं। सरसों के खेत के पास बुधवार को भी पुलिस की ओर से नाका लगाया गया था। देर शाम तक पुलिस खेत की निगरानी करती रही। मौके पर मौजूद अधिकारी लगातार अधिकारियों को रिपोर्ट देते रहे। गांव में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से पंचायत को लेकर मुनादी भी कराई गई। इसके बाद भी गांव के लोग पंचायत में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

वर्जन
प्रशासन की ओर से लोगों पर भारी दबाव डाला गया है। इस कारण जमीन मिलने में दिक्कतें आईं। अब दो दिन होली के त्योहार तक कुछ नहीं करेंगे। इसके बाद धरने शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दलजीत पंघाल, जिला अध्यक्ष, जाट आरक्षण संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed