फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   180 new corona case in Hisar

हिसार में 180 नए कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 13 Apr 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
180 new corona case in Hisar
जिला नागरिक अस्पताल में बुजुर्ग को टीका लगातीं स्टाफ नर्स। - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में अब कोरोना आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जीजेयू से सहायक प्रोफेसर व प्रोफेसर, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं 21 विद्यार्थी, 7 अध्यापक एवं डीएचबीवीएन सहित 180 कोरोना केस मिले हैं। खास बात यह है कि संक्रमितों में चार मरीज ऐसे हैं, जो वैक्सीन लगवा चुके हैं। इनमें तीन चिकित्सक व एक अन्य मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले पांच दिनों से लगातार 100 से अधिक केस मिल रहे हैं। इस तरह का सिलसिला पिछले साल सितंबर माह में अचानक तेजी से शुरू हुआ था। उस समय हर रोज 100 से अधिक ऐसे मिल रहे थे। यह सिलसिला नवंबर माह तक लगातार तीन महीने जारी रहा था। उसके बाद दिसंबर माह में जाकर कुछ राहत मिली थी। ऐसा ही सिलसिला एक बार फिर शुरू हुआ है। इस समय विभाग द्वारा टीकाकरण भी किया जा रहा है। फिर भी हालात जा रहे हैं।
विज्ञापन

रिकवरी रेट 94 से नीचे
सोमवार को मिले केस मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 18472 हो गया है। अधिक केस मिलने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या भी 867 हो गई है। इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों के रिकवरी रेट में भी काफी गिरावट आई है, जो अब घटकर 93.46 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार जीजेयू से सहायक प्रोफेसर व प्रोफेसर, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, एक अज्ञात एवं दो छात्र के अलावा जिले की अलग-अलग जगहों से 19 विद्यार्थी, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का चिकित्सक, कर्मी, 41 गृहिणियां, राजकीय तकनीकी विज्ञान के अध्यापक के अलावा अन्य जगह से लेक्चरर सहित सात अध्यापक, इंजीनियर, डीएचबीवीएन का अकाउंटेंट, जेएसएल का कर्मी, वकील, ईएसआई का कर्मी, रेलवे का कर्मी, मर्चेंट नेवी का कप्तान, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, दिल्ली हवाई अड्डा का पायलट और सेवानिवृत्त कर्मी सहित अन्य शामिल हैं।

11 मिले अज्ञात
सोमवार को आई रिपोर्ट में 11 अज्ञात संक्रमित मरीज मिले हैं, जो अभी तक लापता हैं। इनका विभाग को अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इनकी पहचान के लिए विभाग द्वारा तलाश की जा रही है। इसके लिए विभाग पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लेगा। इसके अलावा बाकी अज्ञात संक्रमित मरीजों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed