फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   18 duty magistrates appointed for HCS exam

एचसीएस की परीक्षा के लिए 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
18 duty magistrates appointed for HCS exam
हिसार। एचसीएस (हरियाणा सिविल सर्विस) परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जा रही है। इसके लिए 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मंगलवार को परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि 12 सितंबर को दो शिफ्टों में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से एचसीएस (एक्स ब्रांच) और अदर एलाइड सर्विसेज के प्रीलिम्स परीक्षा के दृष्टिगत शहर में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकल रहित संचालित करने के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक रहेगा। अधिकारी अपने परीक्षा केंद्रों पर जाकर बिजली, पीने का पानी, शौचालय, जैमर, सीसीटीवी कैमरे और सिटिंग प्लान सहित अन्य सभी कार्यों का निरीक्षण करें।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्रा पाटिल को नोडल अधिकारी लगाया गया है। नगराधीश विजया मलिक भी उनके साथ तैनात रहेंगी। डीआईजी बलवान सिंह राणा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए एक उप-पुलिस अधीक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर 100 व 112 नंबर पर भी डायल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीएससी के सदस्य जय भगवान गोयल ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेंटर सुपरिंटेंडेंट परीक्षा को सुचारु ढंग से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें। परीक्षा से जुड़े सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। बैठक में एएसपी उपासना, नगराधीश विजया मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed