{"_id":"610061a48ebc3e84255753ba","slug":"17600-will-be-given-at-64-centers-for-police-constable-recruitment-hisar-news-hsr6072927136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सिपाही भर्ती के लिए 64 केंद्रों पर 17600 देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सिपाही भर्ती के लिए 64 केंद्रों पर 17600 देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में 7 और 8 अगस्त को एचएसएससी की ओर से पुलिस पुरुष कांस्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 64 सेंटर बनाए गए है, जिन पर 17600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में ली जाएगी। सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा ली जाएगी, जिसके लिए परीक्षार्थी को साढ़े 8 बजे से ही एंट्री शुरू होगी। साढ़े 9 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। शाम को तीन बजे से साढ़े 4 बजे तक परीक्षा का समय रहेगा, जिसके लिए परीक्षार्थियों को दोपहर 1 बजे केंद्रों पर पहुंचना होगा। दो बजे के बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी। दोनों दिन परीक्षा का यही शेड्यूल लागू रहेगा। एचएसएससी की ओर से 6 अगस्त दोपहर 1 बजे जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की मीटिंग ली जाएगी, जिसमें परीक्षा संबंधित शेड्यूल सहित व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए जाएंगे।
मंगलवार को डीसी ने ली मीटिंग
डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने मंगलवार को एचएसएससी के सदस्यों सहित जिला शिक्षा अधिकारी की मीटिंग ली। बैठक में परीक्षा सेंटरों सहित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी और बारीकियों से अवगत कराया। डीसी ने एचएसएससी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था सहित परीक्षा मर्यादा बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।
हर मूवमेंट की होगी वीडियोग्राफी
परीक्षा की हर व्यवस्था की वीडियोग्राफी की जाएगी। इस दौरान परीक्षार्थियों की एंट्री से लेकर उत्तर-पुस्तिका देने तक की व्यवस्था को वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। परीक्षा सेंटरों पर जैमर सिस्टम लगाए जाएंगे ताकि मोबाइल फोन से नकल न की जा सके।
विज्ञापन
इन बातों का रखना होगा ध्यान
- एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षार्थी को एंट्री मिलेगी।
- मास्क व सैनिटाइजर के साथ ही परीक्षार्थी सेंटरों पर प्रवेश कर सकेगा।
- परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण नहीं होना चाहिए।
- आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
7 और 8 अगस्त को पुलिस पुरुष कांस्टेबल पद के लिए एचएसएससी की ओर से परीक्षा ली जाएगी। कुल 64 सेंटरों पर 17600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पुलिस की ओर से परीक्षा सेंटरों पर पुख्ता इंतजाम भी किए जाएंगे। फ्लाइंग सहित अन्य टीमें भी ड्यूटी पर तैनात रहेगी।
कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।