फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए बचा आखिरी सप्ताह, सियासी दिग्गज पहुंचेंगे प्रचार में

प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए बचा आखिरी सप्ताह, सियासी दिग्गज पहुंचेंगे प्रचार में

Sat, 04 May 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए बचा आखिरी सप्ताह, सियासी दिग्गज पहुंचेंगे प्रचार में
हिसार। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए प्रचार के लिए अब केवल एक सप्ताह ही बचा है। 10 मई की शाम को प्रचार का कार्य थम जाएगा। इस सप्ताह में जहां एक ओर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने का काम करेंगे, वहीं उनके समर्थन में पार्टी के दिग्गज नेताओं के आने की भी संभावनाएं हैं। हिसार की सीट से तीन घरानों की साख दांव पर लगी है और इस साख को बचाने के लिए जितना जोर तीनों प्रत्याशियों ने लगा रखा है, उससे कहीं अधिक उनके पिता, माता, पत्नी आदि ने लगा रखा है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह, हेमा मालिनी जैसे स्टार प्रचारक आने की संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फतेहाबाद में आएंगे और सिरसा से पार्टी प्रत्याशी सुनीता दुग्गल व हिसार से प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह का प्रचार करेंगे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बरवाला में रैली करेंगे और बृजेंद्र सिंह के लिए वोट मांगेंगे। इन दोनों सियासी दिग्गजों के अलावा सिने स्टार एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता हेमा मालिनी भी बृजेंद्र सिंह का प्रचार करने के लिए इस सप्ताह हिसार आएंगी। कांग्रेस प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के लिए पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी के हिसार आने की संभावना है। प्रियंका गांधी हिसार में भव्य और सिरसा में अशोक तंवर के लिए प्रचार करने इस सप्ताह पहुंचेंगी। जजपा प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला की ओर से किसी सेलिब्रेटी के पहुंचने की खबर नहीं है। वे स्वयं ही अपने प्रचार में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

तीन राजनीतिक घरानों की साख लगी दांव पर
हिसार सीट पर मुकाबला तिकोना बना हुआ है। यह इसलिए दिलचस्प है, क्योंकि यहां तीन राजनीतिक घरानों की साख दांव पर लगी हुई है। यही कारण है कि प्रत्याशियों से ज्यादा जोर उनके माता-पिता, पत्नी आदि लगाए हुए हैं। निवर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री बीरेंद्र सिंह के पुत्र बृजेंद्र सिंह, भजनलाल के पौत्र एवं कुलदीप बिश्नोई के पुत्र भव्य बिश्नोई और देवीलाल के प्रपौत्र एवं अजय सिंह चौटाला के बेटे दुष्यंत के लिए सीट जीतना प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। बृजेंद्र सिंह आईएएस के पद से इस्तीफा देकर मैदान में कूदे हैं। उनके लिए पिता बीरेंद्र सिंह, माता प्रेमलता और उनकी पत्नी जसमीत प्रचार कर रही हैं तो भव्य के लिए उनके पिता कुलदीप बिश्नोई, माता रेणुका बिश्नोई जोर-शोर से प्रचार अभियान चलाए हुए हैं। इसी प्रकार जजपा के दुष्यंत चौटाला जहां स्वयं अपने प्रचार अभियान की डोर थामे हैं, वहीं उनकी माता नैना चौटाला और पिता अजय चौटाला भी गांव-गांव जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे फैसला
हिसार लोकसभा क्षेत्र में 16 लाख 31 हजार 664 मतदाता हैं। ये ही हिसार के सांसद का फैसला करने वाले हैं। मतदाता तय करेंगे कि किस राजनीतिक घराने की साख बचानी है और किसकी डूबने वाली है। इन कुल मतदाताओं में 7,49,352 महिला मतदाता हैं और 8,82,308 पुरुष मतदाता हैं, जबकि आठ मतदाता मंगलमुखी हैं। कुल वोट में 8398 सर्विस मतदाता शामिल हैं, जिनमें 8127 पुरुष और 271 महिला सर्विस मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed