{"_id":"5b37d2db4f1c1b8c278b8969","slug":"171530385115-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक घोड़ेला ने वितमंत्री के बयानों को बताया झूठ का पुलिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक घोड़ेला ने वितमंत्री के बयानों को बताया झूठ का पुलिंदा
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक घोड़ेला ने वित्तमंत्री के बयानों को बताया झूठ का पुलिंदा
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार/बरवाला। बरवाला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के उन बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने साढ़े तीन साल में हुड्डा सरकार के मुकाबले दस गुणा ज्यादा नौकरी दी है। उन्होंने वित्त मंत्री के बयानों को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार और उनके मंत्री इस तरह के झूठे आंकड़ों से अब ज्यादा दिन प्रदेश की जनता को बरगला नहीं सकते। प्रदेश की जनता सच्चाई जानती है कि इस सरकार में सबसे ज्यादा घोटाले हुए हैं। यहां तक की साढ़े तीन साल के कार्यकाल में हरियाणा को चार बार जलाया गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो हजारों युवाओं को रोजगार दिया था। लेकिन बीजेपी सरकार में तो पक्के कर्मचारियों को कच्चे कर्मचारी बनाकर उनकी नौकरी छीनने का काम किया जा रहा है।