फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सड़क खस्ताहाल, दुरुस्त कराने के विधायक ने सरकार को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

सड़क खस्ताहाल, दुरुस्त कराने के विधायक ने सरकार को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

Sun, 11 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क खस्ताहाल, दुरुस्त कराने के विधायक ने सरकार को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नलवा हलका विधायक रणबीर गंगवा ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा अगर 10 दिनों में गंगवा की मेन सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो सड़क के बीच में टेंट लगाकर धरना देंगे। सीएम को एक बार फिर से इस समस्या से अवगत कराएंगे।
शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए इनेलो विधायक रणबीर गंगवा ने कहा कि पिछले चार साल से यह सड़क बदहाल है। यहां हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग यहां घायल हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री से लेकर सीएम तक सभी को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं। एक बार फिर से सीएम को इस बारे में अवगत कराते हुए अपने गंगवा आने का न्यौता देंगे। यहां सड़कों का हाल सीएम को दिखाएंगे। अगर दस दिन में काम नहीं हुआ तो सड़क के बीच टैंट लगाकर धरना देंगे जिसमें आजाद नगर, गंगवा के अलावा आसपास के गांव के लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दस दिन में पूरा होने वाले काम को कमीशन के चक्कर में दो साल से लटका कर सरकार व अधिकारी लोगों की जान से खेल रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव चत्तर सिंह, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, सतपाल सरपंच, राजेंद्र चुटानी, ताराचंद, कृष्ण गोदारा, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, डॉ. अमरदीप संभ्रवाल, रमेश चुघ, परवीन ढांडा, राजकुमार सलेमगढ़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के कारण कर्ज में डूब रहे किसान
सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश के किसानों के हालात भी खराब है। किसानों पर करोड़ों का कर्ज है। किसानों को बिजली-पानी नहीं मिल रहा। जिस कारण पूरा उत्पादन नहीं हो रहा। जो उत्पादन होता है उसका भी पूरा भाव नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के हलकों से भेदभाव
रणबीर गंगवा ने कहा कि विपक्ष के विधायकों के एरिया से हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। विपक्ष के किसी विधायक के एरिया का स्कूल अपग्रेड नहीं किया। सीसवाला गांव के स्कूल को अपग्रेड करने का एलान सीएम ने चौधरीवास रैली में खुद किया था। सीएम उससे भी मुकर गए। रैली में नलवा के लिए 195 करोड़ की घोषणाएं की थी। हलके में विकास के नाम पर एक पैसा भी नहीं लगा।

किसान आंदोलन का किया समर्थन
विधायक ने कहा इनेलो देश के सभी हिस्सों के किसान आंदोलन का समर्थन करती है। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग, किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। अब किसान मांग उठा रहे हैं तो भाजपा गोलियां चला रही है।

सड़क खस्ताहाल, दुरुस्त कराने के विधायक ने सरकार को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
फोटो संख्या 60
-बदहाल गंगवा रोड को दुरुस्त नहीं किया तो सड़क के बीच गाड़ेंगे तंबू
-सीएम को गांव की सड़क देखने के लिए देंगे न्यौता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed