फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   17 corona infected were found in the district

Hisar News: जिले में 17 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
17 corona infected were found in the district
हिसार। जिले में रविवार को सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के 17 केस सामने आए। दो दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। 17 संक्रमितों में तीन मामले शनिवार के भी हैं। कोरोना के लगातार बढ़ रहे केसों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। मास्क का असर नागरिक अस्पताल में चिकित्सक और स्टाफ नर्स पर दिखाई दे रहा है जबकि दवा लेने आने वाले मरीजों और तीमारदारों पर नहीं। यही हाल शहर के मॉल और बाजारों का है। जहां कोरोना नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। वहीं अस्पताल परिसर में लगा ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरू कर दिया जाएगा। रविवार को संक्रमित मिलने वालों में सेवानिवृत्त चिकित्सक, छात्र, दुकानदार, गृहिणी शामिल हैं।
विज्ञापन

ट्रेनिंग दे नियमों के बारे में बताया
कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही नागरिक अस्पताल में ट्रेनिंग का दौर शुरू हो गया है। रविवार को कोरोना महामारी के दौरान पहली पंक्ति में रही सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने नर्सों को ट्रेनिंग देकर बताया कि कोरोना से पीड़ित मरीज की किस तरफ से संभाल करनी है। जब आइसोलेशन वार्ड में आए तो पीपीई किट पहन कर जाए। समय समय अपने हाथ धोए। उन्होंने ये भी बताया कि खुद को संक्रमित होने से कैसे बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड की तरफ जाने वाला रास्ता बंद
मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड की तरफ जाने वाला रास्ता आमजन के लिए बंद कर दिया। वहां पर स्टाफ को जाने की अनुमति है वो भी पीपीई किट पहन कर। आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित तीन बंदियों का उपचार चल रहा है। जिनकी रिपोर्ट आज आई है उनको होम आइसोलेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी मॉक ड्रिल
पीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि रविवार को 17 कोरोना संक्रमित केस आए हैं। चिकित्सकों की टीम मरीजों के पास फोन कर स्वास्थ्य के बारे में अपडेट लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल होगी। हमारी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed