फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   78.27 फीसदी रिजल्ट के साथ हिसार पांचवें स्थान पर

78.27 फीसदी रिजल्ट के साथ हिसार पांचवें स्थान पर

Thu, 16 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
78.27 फीसदी रिजल्ट के साथ हिसार पांचवें स्थान पर
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से जारी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में हिसार जिले ने टॉप-फाइव में जगह बनाई है। पिछले साल हिसार जिले को प्रदेश में छठा स्थान मिला था। जिले ने इस बार एक रैंक की छलांग लगाई है। पिछले पांच साल में यह सबसे शानदार रिजल्ट है। इस बार जिले का परीक्षा परिणाम 78.27 प्रतिशत है। कुल 15 हजार 317 विद्यार्थियों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। इसमें से 11 हजार 989 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। 2 हजार 132 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, जबकि 1 हजार 196 विद्यार्थी फेल हो गए। शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी परिणाम में 80.88 प्रतिशत के साथ रेवाड़ी जिला प्रथम, 79.92 प्रतिशत के साथ फतेहाबाद जिला द्वितीय, 79.47 के साथ जींद तृतीय व 78.62 प्रतिशत के साथ कैथल चौथे स्थान पर और हिसार 78.27 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहा। विद्यार्थियों के इस उल्लेखनीय प्रदर्शन पर उपायुक्त अशोक कुमार मीणा व अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने भी खुशी जाहिर करते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का उदाहरण बताया है।
विज्ञापन


वाणिज्य संकाय के टॉप थ्री में म्हारी दो बेटियां
बोर्ड के परीक्षा परिणाम में वाणिज्य संकाय में पूरी तरह हिसार का दबदबा रहा है। पूरे प्रदेश में टॉप तीन स्थानों में से दो स्थान शहर की बेटियों ने जगह पाई है। वाणिज्य संकाय में हिसार की पलक सरदाना ने पहला जबकि मोनिका जांगड़ा ने तीसरा स्थान हासिल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पलक को 494 व मोनिका को 491 अंक मिले हैं। इसके अलावा आरोही मॉडल स्कूल उकलाना गांव की छात्रा सुषमा देवी ने 490, भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ अलीपुर की छात्रा एकता व उपासना सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कोमल ने 489 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी रहा टॉप पर
पिछले साल भी हिसार की हिना व नवीन पूरे प्रदेश में टॉपर थे। तीनों संकाय में हिसार के होली चाइल्ड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र नवीन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर की छात्रा हिना ने पहला स्थान हासिल किया था। दोनों ने संयुक्त रूप से 500 में से 491 अंक प्राप्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15,317 ने दी थी परीक्षा
पास 11,989
फेल 1,196
री-अपीयर 2,132

पांच वर्षों का रिजल्ट
वर्ष विद्यार्थी पास
2015 20,038 10,385
2016 19,444 11,972
2017 16,822 11,354
2018 17,269 11,550
2019 15,317 11,989

जिले के विद्यार्थियों ने हरियाणा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। सक्षम हरियाणा योजना के अंतर्गत किए गए सामूहिक प्रयासों व शिक्षा विभाग की कड़ी मेहनत के कारण जिले ने टॉप फाइव में स्थान बनाया है। इसके लिए सभी विद्यार्थी, उनके अभिभावक, सक्षम योजना से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी सराहना के योग्य हैं।
अशोक कुमार मीणा, उपायुक्त, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed