{"_id":"5bbfa8ddbdec22503f7d582d","slug":"161539287261-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला में ये हुआ था घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला में ये हुआ था घटनाक्रम
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 नवंबर 2014 - अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने रामपाल को समर्पण करने का दो दिन का समय दिया और आश्रम के चारों तरफ बेरिकेट्स लगा दिए।
16 नवंबर 2014 - आत्मसमर्पण करने की कोई पहल नहीं दिखाई देने पर थोड़ी फोर्स बढ़ाई गई।
17 नवंबर 2014 - हरियाणा पुलिस, जीआरपीएफ और आरपीएफ के हजारों जवान बरवाला आश्रम के दरवाजे पर पहुंचे।
17 नवंबर 2014 -आश्रम खाली करने के आदेश दिए, मगर अनुयायी नहीं डिगे व आश्रम के गेट के आगे डेरा डाले रहे।
17 नवंबर 2014 - आश्रम प्रवक्ता राजकपूर समेत करीब 10 अनुयायियों ने खुद पर डीजल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की थी।
18 नवंबर 2014 - रामपाल के अनुयायियों ने अपने ऐलान पर अडिग रहते हुए सतलोक आश्रम को कुरुक्षेत्र का मैदान बना दिया।
18 नवंबर 2014 - रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए आश्रम पर दबिश देने पहुंची पुलिस पर अनुयायियों ने जबरदस्त हमला किया।
18 नवंबर 2014 - आश्रम की छतों से रामपाल के निजी कमांडो ने पुलिस पर सीधी फायरिंग की।
18 नवंबर 2014 - आश्रम की दीवार को गिराने के लिए आगे बढ़ी जेसीबी को अनुयायियों ने पेट्रोल बम पेट्रोल से भरी बाल्टी फेंक कर फूंक डाला।
18 नवंबर 2014 - पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की और लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
18 नवंबर 2014 - पुलिस ने आश्रम में घुसने के लिए साढ़े चार घंटे तक जद्दोजहद की, लेकिन प्रयास विफल रहे।
19 नवंबर 2014 - पुलिस रामपाल के बाहर आने का इंतजार करती रही और शाम हो गई।
19 नवंबर 2014 - शाम को पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए रामपाल को काबू कर लिया।
20 नवंबर 2014 - रामपाल के डेरे को पुलिस ने पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया।
20 नवंबर 2014 - रामपाल को स्वास्थ्य जांच के लिए चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया।