फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हरियाणा के मेधावी विद्यार्थी अमर उजाला से सम्मानित होने पर बोले कि ये हमारी जिंदगी का ऐतिहासिक दिन है।

हरियाणा के मेधावी विद्यार्थी अमर उजाला से सम्मानित होने पर बोले कि ये हमारी जिंदगी का ऐतिहासिक दिन है।

Sat, 22 Sep 2018 08:52 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मेधावी विद्यार्थी अमर उजाला से सम्मानित होने पर बोले कि ये हमारी जिंदगी का ऐतिहासिक दिन है।
गुरुग्राम और पंचकूला के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


हरियाणा के मेधावी विद्यार्थी अमर उजाला से सम्मानित होने पर बोले
ये हमारी जिंदगी का ऐतिहासिक दिन
फोटो - 1 से 17ए तक
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। जीजेयू के ऑडिटोरियम हॉल में हुए अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शनिवार को प्रदेशभर से आए मेधावी विद्यार्थियों ने सम्मान प्राप्त करने के बाद इसे अपने लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह सराहनीय कदम है। अमर उजाला संवाददाता ने टॉपर्स बच्चों से बात की तो उन्होंने खुलकर बात की और अपने विचार रखे।
फोटो संख्या 1
साक्षी- बेरला गांव, चरखी दादरी
साक्षी आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। उसके पिता सुरेंद्र सिंह अध्यापक हैं। दसवीं कक्षा में साक्षी ने 490 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। साक्षी के पिता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अमर उजाला विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का बहुत ही सराहनीय कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

..........
फोटो 2
ज्योति- चरखी दादरी
मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं इतने बड़े कार्यक्रम में सम्मानित हो पाऊंगी। इसके लिए मैं अमर उजाला का बहुत धन्यवाद करती हूं। ज्योति के पिता मनोज कुमार शिक्षा विभाग में पीजीटी के पद पर कार्यरत हैं। ज्योति आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
फोटो 3
तन्नूू- रोहतक
अमर उजाला के कार्यक्रम से बहुत ही मोटिवेशन मिला है। ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए। रोहतक के निंदाणा गांव की बेटी तन्नू ने 10वीं कक्षा में 97.6 अंक प्राप्त करके टॉप-10 विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त किया है। तन्नू इंजिनियर बनना चाहती है।
..................
फोटो 4
रजनी - करनाल
रजनी के पिता सोहन लाल भिगाणा गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। रजनी आईएएस अधिकारी बनकर अपने पिता का सपना पूरा करना चाहती हैं। रजनी ने 12वीं कक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने जिले में टॉप किया है। अमर उजाला से सम्मानित करने पर रजनी ने कहा कि मुझे अपने आप पर गर्व हो रहा है।
..................
फोटो 5
महक- यमुनानगर
अमर उजाला से सम्मानित होकर अपने आप को गर्वित महसूस कर रही हूं। महक ने 12वीं कक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने जिले में टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया है। महक पढ़ने के साथ एथलेटिक्स गेम भी खेलती हैं। महक के पिता सतपाल गांव चंगडोली में किसान हैं। महक खेल में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहती हैं।
...............
फोटो संख्या- 6
नीकिता - गुरुग्राम
पथरेड़ी गांव की बेटी नीकिता ने 10वीं कक्षा में टॉप फाइव में स्थान प्राप्त किया है। नीकिता के पिता प्रीतम सिंह शिक्षा विभाग में टीजीटी के पद पर कार्यरत हैं। नीकिता आईएएस बनकर देश की सेवा की सेवा करनी चाहती हैं। अमर उजाला परिवार का धन्यवाद करती हूं कि सभी मेधावी छात्रों का हौसला बढ़ाया।
........................
फोटो 7
अनुज- भिवानी
अमर उजाला सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं। आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। अनुज के पिता उमेद सिंह लेक्चरर हैं। भिवानी के कुंगड़ गांव के बेटे अनुज एमबीबीएस बनना चाहता है। अनुज फिलहाल आकाश एकेडमी पर एमबीबीएस की कोचिंग ले रहा है।
...............
फोटो 8
तुषार- जींद
विद्यार्थी के लिए सम्मान पाना बहुत ही बड़ी बात है। तुषार ने बताया कि सम्मान पाकर बहुत ही खुशी हो रही है। तुषार ने 12वीं कक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जींद जिले का नाम रोशन किया है। तुषार अपने पिता ओमप्रकाश का सपना पूूरा करने के लिए सीए बनना चाहते हैं।
...................
फोटो संख्या 9
गीतिका- फतेहाबाद
अमर उजाला ने बहुत सराहनीय कार्य किया है। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। टोहाना की गीतिका के पिता उमेश कुमार संगीत अध्यापक हैं। गीतिका ने बताया कि वह सीए बनना चाहती है। मैं अगली साल भी अमर उजाला से सम्मानित होने के लिए मेहनत करूंगी।
...................
फोटो 10
राशि शर्मा- पंचकूला
किसी का मान-सम्मान करना सबसे अच्छा काम है। अमर उजाला हम विद्यार्थियों का मान-सम्मान करके हमारे अंदर हौसला पैदा कर रहा है। सर्टिफिकेट लेते समय अपने आप पर गर्व हो रहा था। मैं अमर उजाला के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की गुजारिश करती हूं। राशि शर्मा पंचकूला के पिंजौर की रहने वाली है।
........................
फोटो संख्या 11
रपूजा- भिवानी
भिवानी के ढांगर गांव की बेटी पूजा ने बताया कि अमर उजाला ने सिर्फ विद्यार्थियों का ही नहीं, बल्कि हमारे माता-पिता का भी सम्मान बढ़ाया है। पूजा फिलहाल दिल्ली यूूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं और केमिस्ट्री की प्रोफेसर बनना चाहती हैं। पूजा के पिता पवन कुमार गांव में कारपेंटर का कार्य करते हैं।
.................
फोटो 12
गर्विता - जींद-
विद्यार्थियों में मोटिवेशन बढ़ता है। मैं बहुत खुश हूं। गर्विता ने कहा कि वह साइंटिस्ट बनकर अपने पिता का सपना पूरा करेगी। गर्विता ने 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने जिले में टॉप किया है।
..................
फोटो 13
जिज्ञासा- पानीपत
मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं अमर उजाला से सम्मानित हुई हूं। इस मुकाम पर बहुत ही कम विद्यार्थी पहुंच पाते हैं। जिज्ञासा के पिता कोर्ट में क्लर्क हैं। जिज्ञासा ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनाना चाहती हैं। सभी विद्यार्थियों अच्छी पढ़ाई करके इस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।
...............
फोटो संख्या- 14
प्रियंका जांगड़ा- रोहतक
एक दिन एमबीबीएस बनकर अमर उजाला में स्वयं इंटरव्यू देने आऊंगी। मेरे पिता के दो ऑपरेशन होने के बाद मुझे लगा कि देश को डॉक्टरों की जरूरत है। इसलिए मैं एमबीबीएस बनूंगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अमर उजाला द्वारा दिया गया हौसला बहुत काम आएगा।

...................
फोटो संख्या- 15
अंशु - रोहतक
मेरे जीवन का ये एक ऐतिहासिक दिन रहेगा। इस समय को मैं जिंदगी भर नहीं भूूल पाऊंगी। मेरी मम्मी का सपना है कि आईपीएस ऑफिसर बनूं। इसी के लिए मैं पूरी लग्न से मेहनत कर रही हूं। अंशु के पिता चांदराम निदाणा गांव में किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed