{"_id":"5b33e7be4f1c1bb1508b4cb8","slug":"161530128318-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री मानसून की फुहारों में बरसे 15 एमएम पानी से मौसम सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री मानसून की फुहारों में बरसे 15 एमएम पानी से मौसम सुहाना
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। प्री मानसून की बरसात में दो दिन से हो रही मामूली बरसात के बाद बुुधवार को फुहारों ने मौसम को ठंडा कर दिया। करीब दो से तीन घंटे तक रुक-रुककर बूंदें गिरती रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को 13 एमएम बरसात हुई। अगले तीन दिन में भारी बरसात होने की संभावना है। भीषण सहन कर रहे लोगों को पिछले दो दिन से मामूली राहत मिल रही थी। सोमवार व मंगलवार को मामूली बरसात के बाद बुधवार को 15 एमएम बरसात ने मौसम सुहाना बना दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार दोपहर करीब साढे़ बारह आसमान घने काले बादलों से घिर आया बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह हलकी बूंदाबांदी थोड़ी देर में ही तेज बारिश में तब्दील हो गई। दोपहर साढे़ तीन बजे तक रूक-रूक कर हुई बारिश ने मौसम में काफी परिवर्तन ला दिया। रात 9 बजे तक रुक-रुककर बूंदें गिरती रही। बारिश रुकने के बाद ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आई। बारिश ने हर किसी के चेहरे पर रौनक ला दी है।
यहां जलभराव
सेक्टर 9-11 के पास दिल्ली रोड पर हाल ही में बनाई गई सड़क प्री मानसून की पहली बरसात नहीं झेल पाई। दुकानदारों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। सड़क का लेवल भी सही नहीं है। कृष्णा नगर, शांति नगर, निरंकारी भवन रोड, पड़ाव चौक, महाबीर कालोनी, पुष्पा कांप्लेक्स के पास दिल्ली रोड सहित कई एरिया में जलभराव हुआ। पहली बरसात होने के कारण लोगों ने जलभराव को परेशानी नहीं माना।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हेड डा. राज सिंह ने कहा कि यह प्री मानसून की बरसात है। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। कुछ एरिया में भारी बरसात हो सकती है। पूरे हरियाणा में प्री मानसून की बरसात हो रही है।
किसानों को फायदा
प्री मानसून के आने से किसानों को फायदा होगा। अब किसान बाजरे, ग्वार, मूंग, मोठ की बिजाई शुरू होगी। कपास, धान, ज्वार की फसलों में बरसात से तेजी से बढ़ोतरी होगी।