{"_id":"5973a6834f1c1bcf448b4582","slug":"161500751491-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन की चपेट में आया मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन की चपेट में आया मासूम, मौत
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शिव कॉलोनी में पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 10 साल के मासूम रवि उर्फ राज की मौत हो गई। परिजनों ने नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया है। रवि आठ जुलाई को घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। अचानक वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। अचेत अवस्था में उसे परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां 22 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया।
मासूम के पिता प्रदीप शाह ने बताया कि वह जिंदल फैक्ट्री में काम करते हैं। आठ जुलाई को उसका 10 साल का बेटा राज छत पर पतंग उड़ा रहा था। अचानक पतंग ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन तार में फंस गई। पतंग के धागे से करंट आ गया। इसके चलते मासूम का दाहिना हाथ और पांव बुरी तरह से झुलस गया। जैसे ही करंट लगा तो झटके के साथ राज नीचे गिर गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। करीब 15 दिन तक उसका उपचार चलता रहा। आखिर में शनिवार को रवि ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हाईटेंशन तार लील चुकीं कई जिंदगियां
सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, मिलगेट एरिया के शिव नगर में हाईटेंशन तार गुजरती हैं। हाईटेंशन तार कई जिंदगियां लील चुकी हैं। इनकी चपेट में आने से कई लोग अपने शरीर के अंग गवां चुके हैं तो कई मौत के मुंह में जा चुके हैं। हर साल कोई न कोई हादसा होना यहां आम बात है। क्षेत्र के लोग कई बार इन लाइनों को शिफ्ट करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन बिजली निगम इसकी एवज में भारी भरकम राशि की डिमांड करता है। आखिर ये राशि दे कौन। पार्षद अजीत सिंह और पार्षद प्रतिनिधि सतीश मेहरा का कहना है कि सरकार और प्रशासन के समक्ष वे कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन वे उनकी बातें सुनने को तैयार ही नहीं। लाइन को हटाने के लिए रुपयों की मांग करते हैं।
विज्ञापन
पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। बच्चे की मौत पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई है।
- रमेश कुमार, सूर्य नगर चौकी इंचार्ज
- 15 दिन तक लड़ता रहा जिंदगी से जंग, अस्पताल में तोड़ दिया दम