फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   161 new corona patient in Hisar

35 विद्यार्थियों सहित 161 नए संक्रमित मिले

Wed, 14 Apr 2021 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
161 new corona patient in Hisar
मंडी आदमपुर के नागरिक अस्पताल में टीका लगवाते व्यापार मंडल के पूर्व सचिव राजकुमार व उनकी धर्मपत? - फोटो : Hisar
हिसार। लोगों के लापरवाही बरतने की वजह से जिले में कोरोना वायरस लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को एक वैज्ञानिक, गुजवि के प्रोफेसर सहित 35 विद्यार्थियों सहित कुल 161 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना का 40 वर्ष की उम्र में भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है। कोरोना की चपेट में आने वाले 40 वर्ष के लोगों को भी पेशाब करते समय सांस की तकलीफ जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। इस तरह के केस फिजिशियन के पास आ रहे हैं। अभी इनका इलाज चल रहा है। मंगलवार को मिले केस को मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 18633 हो गया है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या भी 970 हो गई है। इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों के रिकवरी रेट में लगातार गिरावट हो रही है, जो अब घटकर 92.96 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

महिला की मौत को किया पोर्टल पर अपडेट
इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा हांसी संक्रमित महिला की मौत को मंगलवार को कोविड-19 पोर्टल पर अपडेट किया गया है। मृतक महिला कोरोना के अलावा निमोनिया एवं हाइपोथॉयराडिज्म जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित : डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार मंगलवार को मिले संक्रमितों में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का फार्मासिस्ट, 16 ग्रहिणियां, जिंदल फैक्टरी का सीनियर प्रबंधक, पांच बैंक कर्मी, 21 विद्यार्थी, सिरसा रोडवेज का जीएम, स्वास्थ्य विभाग का बिजली कर्मी, एचएयू कैंपस का सीसीएस एवं वैज्ञानिक, स्कूल बस चालक, पशु चिकित्सक, जीजेयू से प्रोफेसर, वर्क एट होम कर्मचारी, एक अज्ञात, दो कर्मी, सीनियर सिटीजन, शिक्षा विभाग का कर्मी सहित 13 विद्यार्थी, नर्सिंग हॉस्टल की छात्रा, तीन बच्चे, जिंदल स्कूल के अध्यापक सहित पांच अध्यापक, चिकित्सक एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी सहित अन्य शामिल हैं।
13 मिले अज्ञात
मंगलवार को भी 13 अज्ञात संक्रमित मरीज मिले हैं, जो अभी तक लापता हैं। अभी तक विभाग की ओर से इन मरीजों की पहचान नहीं हो पाई है। विभाग द्वारा इनका सुराग लगाने के लिए तलाश की जा रही है।

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाना आवश्यक
विशेषज्ञों के अनुसार अब अगले 3 से 4 माह तक जिले की आधे से अधिक आबादी का टीकाकरण होना आवश्यक है, तभी कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। अगर जिले की आबादी की बात करें तो 19 लाख के करीब है, लेकिन जिले में टीकाकरण अभी तक एक लाख के आंकड़े को ही पार कर पाया है। इस कारण टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाना आवश्यक है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय चुघ का कहना है कि इंग्लैंड और अमेरिका जैसे देशों में काफी टीकाकरण होने से ही हर रोज मिल रहे कोरोना आंकड़ों में कमी आई है। टीकाकरण से पहले इंग्लैंड में 25 हजार तो अमेरिका में चार से साढ़े चार लाख प्रतिदिन केस मिल रहे थे। अब इंग्लैंड में दो से ढाई हजार और अमेरिका में 60 से 65 हजार केस मिल रहे हैं। विशेषज्ञों द्वारा की गई स्टडी के अनुसार यह टीकाकरण का ही असर है।
विशेषज्ञों के अनुसार ये एहतियात बरतें
- सांस की तकलीफ हो तो घर से बाहर न निकलें।
- संभव हो तो यात्रा पर जाने और यात्रा से आने वालों से बचें।
- खानपान का विशेष ध्यान रखें और अच्छी डाइट लें।
- विटामिन सी की दवा या आंवले का इस्तेमाल करें।
- ठंडी चीजों से परहेज करें, क्योंकि इनसे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और वायरस जल्दी पकड़ता है।
- मास्क को लगाने के बाद उसे पलटें नहीं और हाथ धोकर ही चेहरे पर हाथ लगाएं।
- विशेष तौर पर बच्चों का अधिक ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed