फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   15912 candidates will give HCS exam at 58 centers

58 सेंटरों पर 15912 परीक्षार्थी देंगे एचसीएस परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
15912 candidates will give HCS exam at 58 centers
हिसार। जिले के 58 क्रेंदों पर 15912 परीक्षार्थी एचसीएस की परीक्षा देंगे। 12 सितंबर को दो शिफ्टों में यह परीक्षा ली जाएगी। हरियाणा लोक सेवा आयोग के निर्देश पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष सहित सुपरवाइजरों की बैठक लेंगी। बैठक में एचएसएससी परीक्षा से संबंधित गड़बड़ी मामले को ध्यान में रखते हुए कुछ नए नियम भी बताए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
एचसीएस परीक्षा को दो शिफ्टों में ली जाएगी। सुबह 10 से 12 बजे तक पहली शिफ्ट में परीक्षा होगी। शाम की परीक्षा 3 बजे से 5 बजे तक ली जाएगी।
परीक्षा से एक दिन पहले मिलेंगे प्रश्नपत्र
12 सितंबर को परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी नोडल ऑफिसर को प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे, जबकि परीक्षा के दिन ही सुपरिटेंडेंट सहित संबंधित अधिकारियों को पश्नपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस संभालेगी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा
सभी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस संभालेगी। विशेष बात है कि परीक्षार्थी की एंट्री केवल एक ही मुख्य द्वार से करवाई जा सकेगी। शेष मुख्य द्वारों को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज उपायुक्त सभी संबंधित अधिकारियों की मीटिंग लेंगी, जिसमें परीक्षा से संबंधित विशेष गाइडलाइन पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सभी की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी।
- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed