फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1580 beds earmarked for corona patients in 36 private hospitals

कोरोना मरीजों के लिए 36 निजी अस्पतालों में 1580 बेड निर्धारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
1580 beds earmarked for corona patients in 36 private hospitals
हिसार। ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 36 निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड निर्धारित किए हैं। करीब 1580 बेड कोरोना मरीजों के लिए निर्धारित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति से निपटने के लिए 200 वेंटीलेटर का इंतजाम कर लिया है। इनमें अग्रोहा मेडिकल कालेज, सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में वेंटीलेटर निर्धारित किए गए हैं। अब तक निजी अस्पतालों में बेड के रेट के पुराने नियम लागू है। सरकार ने कोरोना काल के दौरान निजी अस्पतालों द्वारा आइसीयू बेड, सामान्य बेड और आक्सीजन बेड के रेट निर्धारित किए थे, अब तक सरकार की तरफ से बेड के रेट को लेकर नई गाइडलाइन नहीं आई हैं, तब तक सरकार की तरफ से यही बेड के रेट लागू रहेंगे। दूसरी तरफ, ऑक्सीजन प्लांट के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज में स्थापित नया प्लांट 960 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन करता है। इसे हाल ही में शुुरु किया गया है। यह 92 प्रतिशत शुद्ध आक्सीजन दे रहा है। इसकी ट्रेनिंग के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के कर्मियों को करनाल में ट्रेनिंग दी जाएगी। सोमवार को विभाग की तरफ से मेगा वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके अलावा मंगवार से पार्षदों के साथ प्रत्येक वार्ड में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

------------------------
बाक्स -
इन अस्पतालों में निर्धारित गए बेड -
- नागरिक अस्पताल
- चूड़ामणी अस्पताल
- सीमएसी अस्पताल
- रविंद्रा अस्पताल
- गीतांजलि अस्पताल
- जीजेयू अस्पताल
- होली अस्पताल
- जानकी अस्पताल
- जिंदल अस्पताल
- अग्रोहा मेडिकल कालेज
- मिलिट्री अस्पताल
- संजीवनी अस्पताल
- रविंद्र अस्पताल
- सर्वोदय अस्पताल
- सेवक सभा अस्पताल
- शांति अस्पताल
- काली देवी अस्पताल
- सोनाक्षी अस्पताल
- मिंडा अस्पताल
- वरदान अस्पताल
नेकीराम अस्पताल
समायरा अस्पताल
कार्तिक अस्पताल
सान्वी अस्पताल
---------------------
कोरेाना कोई नया केस नहीं आया -
जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। फिलहाल जिले में चार एक्टिव केस तथा रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक सात लाख 86 हजार 260 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 54 हजार दो मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 52 हजार 858 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। पहली लहर में संक्रमण के 17 हजार 147 जबकि दूसरी लहर में अब तक 36 हजार 855 मामले दर्ज किए गए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि रविवार को जिले में डेंगू का एक नया मामला आया है। इसके साथ ही डेंगू के सक्रिय संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 31 हो गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 5553 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 999 लोगों में डेंगू का संक्रमण मिला है। 967 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed