{"_id":"5d1a5f578ebc3e3c81678dfa","slug":"15620094081531-hisar-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 प्वाइंट्स पर बैठक ले रहे थे निगम कमिश्नर, तभी आ गए ट्रांसफर ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 प्वाइंट्स पर बैठक ले रहे थे निगम कमिश्नर, तभी आ गए ट्रांसफर ऑर्डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नगर निगम कमिश्नर डॉ. जेके आभीर ने सोमवार दोपहर बाद 31 प्वाइंट्स पर अधिकारियों की बैठक ली। जिस समय कमिश्नर अधिकारियों की बैठक ले रहे थे, तभी उनके ट्रांसफर ऑर्डर आ गए। प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट में उनकी जगह सीनियर आईएएस ऑफिसर विनय सिंह को निगम कमिश्नर पर नियुक्ति के आदेश थे। मगर देर शाम डॉ. जेके आभीर के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द हो गए। विनय सिंह को अनुराग अग्रवाल की जगह हिसार मंडल का कमिश्नर लगाया गया है, जबकि डॉ. आभीर निगम के कमिश्नर बने रहेंगे। बैठक में डीएमसी प्रदीप कुमार, ईओ हरदीप सिंह, अधीक्षक अभियंता रामजीलाल सहित सभी ब्रांचों के इंचार्ज व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों को पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने को कहा
निगम कमिश्नर ने बैठक में अधिकारियों को शहर में पार्किंग के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोग सड़कों पर अपनी गाड़ियां खड़ी करके जा रहे हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है। हमें ऐसे स्थान तलाशने चाहिए, जहां पार्किंग बनाई जा सके। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बड़ा सुधार होगा।
राजगुरु मार्केट की व्यवस्था पर भी दिया जोर
कमिश्नर ने राजगुरु मार्केट में भी व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को शहर की सबसे व्यस्ततम इस मार्केट में पार्किंग से लेकर अतिक्रमण के विषय पर भी काम करने के लिए कहा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि राजगुरु मार्केट की पार्किंग फिलहाल एसोसिएशन को ही दी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्किंग ठीक है, अतिक्रमण को लेकर भी सुधार करने की जरूरत है। अतिक्रमण करने वालों के चालान होने चाहिए।
विज्ञापन
ऑफिस का कबाड़ उठवाकर सुंदरता बढ़ाने के निर्देश
कमिश्नर ने अधिकारियों को नगर निगम कार्यालय में भी सुंदरता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम कार्यालय में आने वाले शहरवासियों को यहां के हालात ठीक दिखने चाहिए। जगह-जगह पड़े कबाड़ को उठवाओ। ब्रांचों में भी जमी गंदगी को साफ करवाकर ऐसा परिसर बनाया जाए, जिसको देखने पर सुंदर लगे।
प्रॉपर्टी टैक्स का भी स्टेटस जाना
इसी तरह कमिश्नर ने प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारियों से भी अपडेट ली। उन्होंने अब तक जमा हुए प्रॉपर्टी टैक्स और पिछली बार की गलतियों के समाधान का भी स्टेटस जाना।