फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नशे को ना कहकर जिंदगी को हां कहें: उपायुक्त

नशे को ना कहकर जिंदगी को हां कहें: उपायुक्त

Mon, 01 Jul 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
नशे को ना कहकर जिंदगी को हां कहें: उपायुक्त
हिसार। महाबीर स्टेडियम के सामने रविवार सुबह जिला प्रशासन, पुलिस व राहगीरी टीम की तरफ से संयुक्त रूप से राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभिन्न खेल गतिविधियों का लुत्फ उठाया। ड्रग फ्री इंडिया थीम पर आधारित राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचकर उपायुक्त अशोक मीणा व पुलिस अधीक्षक शिवचरण ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि पंजाब में फैला नशा धीरे-धीरे हरियाणा में भी पैर पसार रहा है। युवाओं को इससे बचाने के लिए इस पर रोक लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति या परिवार ही नहीं, पूरे समाज और देश को नुकसान पहुंचाती है। अपराधों की शुरुआत में भी मुख्यत: नशे की प्रवृत्ति व भूमिका ही पाई जाती है। उन्होंने कहा कि एक शोध के अनुसार 14 वर्ष से कम आयु में नशा करने पर शरीर को इसके दुष्प्रभाव से जीवनभर मुक्त नहीं करवाया जा सकता है। जो व्यक्ति नशे की लत के शिकार हैं उन्हें इससे छुटकारा दिलवाने व पुन: समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विकसित किया जा रहा है एप
उपायुक्त ने बताया कि जिला में नशाग्रस्त व्यक्तियों के उपचार के लिए प्रशासन की तरफ एक एप विकसित करवाया गया है, जिसका जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा। इस एप पर रजिस्टर्ड व्यक्ति के उपचार की संपूर्ण प्रक्रिया पर उसके परिजन भी लगातार नजर रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 14 जुलाई को हिसार में आयोजित होने वाले राहगीरी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे तथा युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। पुलिस अधीक्षक शिवचरण ने कहा कि युवाओं का स्वस्थ व खुश रहना बहुत जरूरी है और इस काम में राहगीरी कार्यक्रम सराहनीय भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवी गीतों पर झूमे लोग
कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार देव कुमार देवा ने लोकप्रिय गीतों पर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। भंगड़ा प्लेनेट के सदस्यों ने भी जोशपूर्ण प्रस्तुति दी। कोर फिटनैस जिम के अमन वर्मा की टीम ने एरोबिक व फिटनैस एक्सरसाइज करवाई, जबकि हरियाणवी कॉमेडियन मनीष मस्त ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। शहरवासियों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों में भागीदारी करने का भी प्रबंध किया गया था जिसमें छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं व बुजुर्गों ने भी भागीदारी की।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डीएसपी अशोक कुमार, जोगेंद्र शर्मा, डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता आरएस सभ्रवाल, राहगीरी प्रधान अशोक हंस, हरीश भारद्वाज, डॉ. राज चोटानी, हरीश चोटानी, टीकाराम, सौरभ ठकराल, रमेश बंसल, सुनीता रेड्डू, नीरज वर्मा, अमन वर्मा, डॉ. शालू ढांडा, डॉ. विनोद डुडी, कोच नरेश मलिक, अनूप, रामकेश, जितेंद्र, निर्मला, हरमेश, नरेंद्र कुंडू, डीपी कुलदीप नैन, सुरेंद्र, राकेश खंडेलवाल, अभिषेक गोयल, अंकुश गर्ग, हरिओम शर्मा, अजय वर्मा व नरसी बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed