फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दुष्कर्म मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने मांगी इच्छा मृत्यु

दुष्कर्म मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने मांगी इच्छा मृत्यु

Mon, 01 Jul 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने मांगी इच्छा मृत्यु
हिसार। पुलिस ने 28 मई को दर्ज हुए दुष्कर्म और 12 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। यह आरोप दुष्कर्म पीड़ित महिला और उसके पति ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में लगाए। पीड़िता ने मामले में एसपी, महिला आयोग, महिला व बाल विकास मंत्रालय, आईजी, डीजीपी, मुख्यमंत्री व चंडीगढ़ हाईकोर्ट तक में शिकायत दी है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़िता ने कहा कि यदि पुलिस उसे इंसाफ नहीं दे सकती है तो उसे इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए। उसका जीना इस वक्त मुश्किल हो चुका है कि इसलिए वह मर जाना चाहती है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2006 में हुई थी। पति के माता-पिता का कई वर्षों पहले देहांत चुका था। उनके ताऊ के परिवार ने ही उन्हें पाला था। शादी के कुछ समय बाद ताया ससुर छेड़छाड़ करने लगा। उसने पति को बताया तो उन्होंने ताऊ के सामने इसका विरोध किया। तब ताया ससुर ने आगे से ऐसा नहीं करने की बात कही। शादी के एक साल बाद जुलाई 2007 में उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ समय बाद उसकी ताई सास अपने बेटे के साथ दिल्ली रहने लगी। घर में वह अपनी बेटी, पति और ताया ससुर के साथ रहती थी। अक्तूबर 2007 में ताया ससुर ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे व बेटी को जान से मारने और घर से निकालने की धमकी दी। इसके बाद ताया ससुर लगातार दुष्कर्म करता रहा। जून 2014 में उसके एक चचेरे देवर ने उसकी नहाते हुए की वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। नवंबर 2018 में ताया ससुर के बेटे ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पति व बच्ची के साथ अलग किराये के मकान में रहने लगी। मगर ताया ससुर यहां भी आकर उसकी बेटी से भी छेड़छाड़ करने लगा। अप्रैल में उसने मामले की शिकायत महिला थाने में की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। कई बार केस दर्ज कराने के लिए महिला थाने के चक्कर लगाए, फिर भी केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उसने एसपी को शिकायत दी। मई 2019 में एसपी के आदेश पर थाने में आरोपी ताया ससुर, जेठ व उसके चचेरे देवर के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ। मगर आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं की हुई। पीड़िता ने कहा कि तीनों आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। शुक्रवार शाम को ही तीन-चार युवकों ने ड्यूटी के वक्त उस पर हमला किया है। पीड़िता के वकील अनिल शर्मा के अनुसार इस मामले को लेकर चंडीगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और अब हाईकोर्ट ने भी हिसार पुलिस प्रशासन से मामले में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed