फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चार पार्षद, मेयर, भाजपा जिलाध्यक्ष का एरिया, फिर भी नरक जैसा जीवन जी रहे लोग

चार पार्षद, मेयर, भाजपा जिलाध्यक्ष का एरिया, फिर भी नरक जैसा जीवन जी रहे लोग

Mon, 01 Jul 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
चार पार्षद, मेयर, भाजपा जिलाध्यक्ष का एरिया, फिर भी नरक जैसा जीवन जी रहे लोग
हिसार। चार पार्षद, मेयर और भाजपा जिलाध्यक्ष के हलके का एरिया 12 क्वार्टर रोड, मगर हालात नरक जैसे। कोई राहगीर भी गली में जाने से कतराता है। सोचो, जिनके यहां घर बने हुए हैं, वे कैसे जी रहे होंगे। 12 क्वार्टर रोड एरिया के योग नगर, भगत सिंह नगर, न्यू महर्षि नगर के बाशिंदे पिछले चार महीने से सीवरेज समस्या से जूझ रहे हैं। गलियां सीवरेज के पानी से तालाब बन चुकी हैं।
विज्ञापन

500 घरों में बसने वाले परिवार हर रोज तंग हो रहे हैं। ऐसा नहीं है कि लोगों ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को समस्या नहीं बताई हो। लगातार जेई को फोन व व्हाट्सएप पर फोटो तक भेजी गई हैं। मुख्यमंत्री को ट्वीट करने के बाद जेई का खुद फोन आता है। मगर समस्या का समाधान नहीं होता। 12 क्वार्टर रोड एरिया वार्ड नंबर 5, 6, 7 और 8 का हिस्सा है।
विज्ञापन


विपक्ष का विधायक होने का दंश झेल रहे क्षेत्रवासी
क्षेत्रवासियों के लिए समस्या का समाधान करवाने में परेशानी इसलिए हो रही है, क्योंकि यह सारा एरिया बरवाला हलके में आता है। बरवाला से विधायक वेद नारंग इनेलो पार्टी का है। लोगों का आरोप है कि विधायक बनने के बाद आज तक वेद नारंग ने एरिया में आकर हालात नहीं देखे हैं। विपक्षी विधायक होने का दंश क्षेत्रवासी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप : मेयर को बताई समस्या, तो बोले यह हमारा काम नहीं
क्षेत्रवासी मनोज खंडेलवाल, राकेश कुमार, संजय कुमार, रामकिशन आदि ने बताया कि उन्होंने पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री तक इस समस्या को पहुंचाया है। पार्षद पिछले चार महीने से हर रोज यही कह रहे हैं, करवाएंगे-करवाएंगे। जब मेयर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह हमारा काम नहीं है। इसलिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बताओ। लोगों ने कहा कि चुनाव के समय वोट सबको चाहिए। मगर बाद में इलाकावाद शुरू हो जाता है। मनोज खंडेलवाल ने बताया कि सोमवार को क्षेत्रवासी गंदे पानी का टैंकर भरवाकर एक्सईएन के कार्यालय के बाहर खाली करवाएंगे, ताकि उन्हें भी पता चले, लोग कैसे जी रहे हैं।

एक महीने से बंद था स्कूल, आज खुलेगा तो गंदगी से जूझेंगे बच्चे
12 क्वार्टर रोड पर योग सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना हुआ है। स्कूल गर्मी की छुट्टियों के कारण एक महीने से बंद था। मगर अब सोमवार से स्कूल खुलेगा। स्कूल के बाहर ही गली में गंदगी भरी हुई है। इस कारण बच्चे इस गंदगी से जूझेंगे। स्कूल प्रशासन भी समाधान की मांग कर चुका है।

योग नगर, भगतसिंह नगर, 12 क्वार्टर रोड एरिया में पहले बरसाती नाला डाला गया और उसके बाद रोड तोड़े गए। इसलिए सीवरेज में गंदगी भरी हुई है। इस कारण सीवरेज ब्लॉक हो चुके हैं। मेनहोल ढीले हो गए, जिससे पानी गलियों में आ गया है। कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुका हूं। फिर भी समाधान नहीं हो रहा।
- मनोहर लाल वर्मा, पार्षद, वार्ड नंबर 7

इस एरिया में कई सालों से समस्या बनी हुई है। मैंने समस्या के समाधान के लिए ठेकेदार से बात की है। अब जल्द ही वहां सीवरेज ब्लॉकेज खुलवाई जाएगी।
- भूपसिंह रोहिल्ला, पार्षद, वार्ड नंबर 8

मेरे पास किसी मित्र का फोन आया तो मैंने मौके पर जाकर हालात देखे। वास्तव में लोग नरक जैसा जीवन जी रहे हैं। घरों के आगे गंदा पानी फैला हुआ है। बीमारियां भी फैलने की आशंका है। इस समस्या का तो तुरंत समाधान होना चाहिए।
- भीम महाजन, पूर्व डिप्टी मेयर

मुझे किसी ने इस समस्या के बारे में जानकारी नहीं दी है। अब अमर उजाला के माध्यम से ही इस समस्या का पता चला है। अधिकारियों से बात करके समाधान करवाते हैं।
- सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा

मेरे पास रविवार को ही इस एरिया से फोन आया था। लोगों ने सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बताई थी। सोमवार को इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

-वेद नारंग, विधायक, बरवाला।

सीवरेज सिर्फ टॉयलेट के लिए है। दूसरी गंदगी इसमें डालेंगे तो दिक्कत होगी। 12 क्वार्टर रोड एरिया में जहां-जहां सीवरेज ब्लॉक है, वहां हर तरह की गंदगी सीवरेज में डाल दी जाती है। लोगों को यह समझना होगा कि अगर इस तरह सीवरेज में सारा कूड़ा डालेंगे तो वह ब्लॉक ही होगा। बाकी अगले दो दिन तक इस एरिया में सीवरेज की सफाई के लिए मशीन लगाएंगे।
-जसवंत सिंह, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed