फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पुनर्मूल्यांकन में बढ़े 12 अंक, हरियाणा बोर्ड की दसवीं की मेरिट सूची में 13वें से दूसरे स्थान पर पहुंचा सिद्धार्थ

पुनर्मूल्यांकन में बढ़े 12 अंक, हरियाणा बोर्ड की दसवीं की मेरिट सूची में 13वें से दूसरे स्थान पर पहुंचा सिद्धार्थ

Sun, 30 Jun 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुनर्मूल्यांकन में बढ़े 12 अंक, हरियाणा बोर्ड की दसवीं की मेरिट सूची में 13वें से दूसरे स्थान पर पहुंचा सिद्धार्थ
हिसार। शहर के जिंदल कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ के पुनर्मूल्यांकन में 12 अंक बढ़े हैं। सिद्धार्थ का दावा है कि अब वह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस मेरिट सूची में पहला स्थान वाले विद्यार्थी के 497 अंक हैं, जबकि सिद्धार्थ के अब 496 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा बोर्ड ने 17 मई को दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। बोर्ड की तरफ घोषित किए गए परिणाम के मुताबिक सिद्धार्थ के 500 में से 484 अंक आए थे। सिद्धार्थ के मुताबिक वह और होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उसके शिक्षकों को परिणाम देखकर काफी निराशा हुई। इसके बाद उसने 20 मई को ही बोर्ड में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर दिया। अब बोर्ड की तरफ से जारी किए गए पुनर्मूल्यांकन के रिजल्ट में तीन विषयों में कुल 15 अंक बढ़े हैं। मगर नियमानुसार टॉप फाइव विषयों के अंक ही जोड़े जाते हैं तो उसके पहले के मुकाबले 12 अंक और बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

मामा की शादी भी नहीं की थी अटेंड
सिद्धार्थ के मुताबिक बोर्ड परीक्षा के बीच में ही उसके मामा की शादी भी थी। मगर उसने शादी अटेंड नहीं की। हालांकि उससे उस समय मलाल भी था कि वह मामा की शादी में नहीं जा सका। मगर अब रिजल्ट देखकर उसे अपने फैसले पर खुशी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी में लेना चाहता है दाखिला
सिद्धार्थ ने बताया कि अब उसने 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल स्ट्रीम ली है। उसका लक्ष्य 12वीं के बाद आईआईटी में दाखिला लेना है। इसके लिए उसने अभी से तैयार शुरू कर दी है। सिद्धार्थ ने बताया कि वैसे वह दिन में स्कूल टाइम के अलावा चार से पांच घंटे पढ़ता था। वहीं परीक्षा के दिनों में आठ से नौ घंटे तक पढ़ता था। हर प्रतिदिन एक टारगेट बनाता था और उसे ध्यान में रखकर ही स्टडी करता था। सिद्धार्थ के मुताबिक उसके शिक्षकों ने भी उसकी काफी मदद की। सिद्धार्थ ने बताया कि उसकी मां मीना बाई भी शिक्षिका हैं। उन्होंने भी पढ़ाई में उसकी काफी मदद की। उसके पिता सतबीर सिंह चौहान जिंदल इंडस्ट्रीज में बतौर असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर तैनात हैं।
विषयानुुसार अंक
विषय कुल अंक प्राप्तांक
गणित -100 -100
विज्ञान -100 -100
संगीत -100 -99
अंग्रेजी -100 -98
हिंदी -100 -99
सामाजिक विज्ञान -100 -92
(नोट- कुल अंकों में सामाजिक विज्ञान के अंक नहीं जोड़े गए, क्योंकि नियमानुसार बेस्ट फाइव सबजेक्ट के अंक ही जोड़े जाते हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed