फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डाबड़ा चौक मार्केट का नाला तोड़ा, फायर ब्रिगेड गाड़ी से लगवाया प्रेशर

डाबड़ा चौक मार्केट का नाला तोड़ा, फायर ब्रिगेड गाड़ी से लगवाया प्रेशर

Sun, 30 Jun 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
डाबड़ा चौक मार्केट का नाला तोड़ा, फायर ब्रिगेड गाड़ी से लगवाया प्रेशर
हिसार। डाबड़ा चौक से अर्बन एस्टेट टू रोड पर बने बरसाती नाले को तोड़कर सफाई का काम शुरू करवाया गया है। शनिवार देर शाम को नगर निगम के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मंगवाकर उससे पानी का प्रेशर नाले में लगवाया, ताकि नाले के अंदर की स्थिति में अनुमान लगाया जा सके। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने भी अपनी राय अधिकारियों को दी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल रिणवा, पार्षद प्रतिनिधि उदयवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तत्काल करवाई जाएगी सफाई
गौरतलब है कि डाबड़ा चौक से अर्बन एस्टेट टू में राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के आवास तक बना बरसाती नाला 40 फीसदी बंद पड़ा था। नगर निगम प्रशासन ने 60 फीसदी तक नाले की सफाई करवा दी, जबकि शेष 40 प्रतिशत हिस्से का स्लैब तोड़कर सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए डाबड़ा चौक से कुछ दूरी पर नाले को तोड़ा गया है। इस काम को तत्काल पूरा करवाया जाएगा, ताकि मानसून के दौरान यहां जलभराव न हो।
विज्ञापन


इसलिए जरूरी था नाला तोड़ना
दरअसल, यह सारी कवायद अर्बन एस्टेट टू और डाबड़ा चौक मार्केट को जलभराव से बचाने के लिए की गई है। अर्बन एस्टेट टू के पुराने नाले की सफाई नहीं होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। ठेकेदार से अर्बन एस्टेट टू के नाले की सफाई करवाई गई है, जबकि डाबड़ा चौक से अर्बन एस्टेट टू तक का नाला नगर निगम के अधीन आता है, इसलिए इसकी सफाई निगम ने अपने स्तर पर करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 प्रतिशत नाला तो ठीक था, लेकिन 40 प्रतिशत हिस्सा बंद पड़ा था। इसलिए स्लैब तोड़कर नाले की सफाई करवाई जाएगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी से प्रेशर के साथ पानी नाले में भिजवाया गया है ताकि सही स्थिति का अंदाजा लगाया जा सके।
- रामजीलाल, अधीक्षक अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed