फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज

कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज

Fri, 28 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज
हिसार। कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। साथ ही आवेदन कर चुके विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफाई करने का काम भी चल रहा है। डॉक्यूमेंट वेरिफाई कराने की अंतिम तिथि 29 जून है।
विज्ञापन

उधर, वीरवार को भी पोर्टल में कुछ खराबी रही, जिस कारण से डॉक्यूमेंट वेरिफाई कराने का प्रभावित हुआ। अभी भी पोर्टल में कुछ कमियों की वजह से विद्यार्थियों व कॉलेजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आठ जून से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

ये आ रही है परेशानी
कॉलेजों के मुताबिक काफी विद्यार्थियों ने अपने रोल नंबर गलत भरे हुए हैं। मगर अभी भी इन्हें एडिट करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है। इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों ने आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन करा दिया। मगर उनके मोबाइल नंबर पर आवेदन करने के लिए पासवर्ड न आने से ऐसे विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। अगर ऐसे विद्यार्थी फिर से रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें पहले से रजिस्टर्ड का मैसेज मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल में आई खराबी
उधर विभाग के पोर्टल में वीरवार को भी तकनीकी खराबी रही। इस कारण से दोपहर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम प्रभावित हुआ। इससे पहले भी लगातार दो दिनों तक पोर्टल में तकनीकी खराबी रही थी। हालांकि इसे बारे में विभाग के उच्चाधिकारी का कहना था कि पोर्टल में कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि यह स्थानीय इंटरनेट में ही कुछ खराबी है।

कॉलेज में हंगामे के बाद काउंटर बढ़ाए
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान बुधवार को विद्यार्थियों व स्टाफ के बीच में हुई बहसबाजी के बाद कॉलेज प्रशासन ने काउंटरों की संख्या बढ़ा दी। वीरवार को छात्राओं के लिए अलग से काउंटरों की व्यवस्था कर दी गई। यही नहीं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम निर्धारित समय के बाद भी किया गया। विभाग के मुताबिक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम सुबह दस से दोपहर दो बजे किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed