{"_id":"5d1130258ebc3e2b022c331f","slug":"15614075088-hisar-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। दिल्ली रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों पर कार्य पूर्ण होने के बाद भी मिट्टी के ढेर लगे होने को गंभीर लापरवाही मानते हुए डीसी अशोक कुमार मीणा ने इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर के एक्सईएन विशाल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक दिन में जवाब न देने पर अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीसी अशोक कुमार मीणा ने चार जून को बाढ़ नियंत्रण उपायों के निरीक्षण के लिए जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने पाया कि दिल्ली रोड पर पानी निकासी के लिए बनाए गए एकतरफा नालों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन नालों पर मिट्टी के ढेर लगे थे। उपायुक्त ने उसी समय पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि बारिश के मौसम के मद्देनजर मिट्टी के इन ढेरों को तुरंत प्रभाव से यहां से हटवाया जाए, ताकि पानी की निकासी में कोई बाधा उत्पन्न न हो। डीसी ने कहा कि लगभग 20 दिन बाद भी विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते पिछले दिनों हुई बारिश में मिट्टी के ढेरों की वजह से कई जगह जलभराव भी हो गया था। आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विशाल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष एक दिन के भीतर स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक्सईएन निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं देते हैं और इस समस्या के समाधान के लिए तुरंत जरूरी कार्रवाई नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2006 की धारा 51(बी), 52 के तहत एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।