फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   लुधियाना रूट पर ट्रेनें रहीं रद्द, यात्री परेशान

लुधियाना रूट पर ट्रेनें रहीं रद्द, यात्री परेशान

Mon, 24 Jun 2019 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना रूट पर ट्रेनें रहीं रद्द, यात्री परेशान
हिसार। लुधियाना-धुरी-जाखल-हिसार के बीच ट्रैक का कार्य के चलते रविवार को रेलवे की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इस दौरान लुधियाना-हिसार और हिसार-लुधियाना ट्रेनें रद्द रही। इससे इस रूट पर चलने वाले रोजाना हजारों यात्रियों को परेशानी रही। जो ट्रेनें रद्द रही, उनमें हिसार-लुधियाना ट्रेन धुरी और लुधियाना के बीच और लुधियाना-चुरू ट्रेन भी लुधियाना-धुरी के बीच रद्द रही।
विज्ञापन

इसके अलावा सुबह दिल्ली की ओर जाने वाली किसान एक्सप्रेस भी रोहतक तक गई। इस ट्रेन को वापस रोहतक से हिसार के लिए रवाना किया गया है। कारण है कि रोहतक और दिल्ली के बीच भी रेलवे ट्रैक पर काम किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन की सुविधा नहीं मिलने के चलते परेशानी उठानी पड़ी। वहीं काफी यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा भी लिया।
विज्ञापन

जान को जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने को मजबूर यात्री
उधर रेवाड़ी से हिसार होकर बठिंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-2 की बजाय प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची। ऐसे में यात्रियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर ट्रैक पार किया। बता दें कि रेलवे स्टेशन पर कंडम घोषित हो चुके मुख्य फुट ओवरब्रिज को तोड़ा जा चुका है। जबकि एक अन्य फुट ओवरब्रिज प्लेटफॉर्म से दूर है। ऐसे में यात्रियों ने शॉर्टकट तरीका अपनाते हुए ट्रैक पार किया। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कई जगह रेलवे ट्रैक पर काम चला। इस कारण लुधियाना-हिसार और हिसार लुधियाना ट्रेन रद्द रही। इसके अलावा किसान एक्सप्रेस भी रोहतक तक ही गई।
मिथलेश, उपस्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed