फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   असंतुलित होकर पेड़ से टकराई इनोवा, दो सगी बहनों की मौत, तीन घायल

असंतुलित होकर पेड़ से टकराई इनोवा, दो सगी बहनों की मौत, तीन घायल

Mon, 24 Jun 2019 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
असंतुलित होकर पेड़ से टकराई इनोवा, दो सगी बहनों की मौत, तीन घायल
हिसार/हांसी/नारनौंद। नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास रविवार दोपहर बाद लावारिस पशुओं का झुंड सामने आने से इनोवा कार असंतुलित होकर पेड़ से जा टकरा गई। टक्कर लगते ही कार में सवार दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि दो भाई-बहन और एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक और घायल प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री स्व. बलवंत राय तायल के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

कार में सवार सभी लोग बलवंत राय तायल के बेटे यशवंत राय के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। यशवंत राय का शुक्रवार को निधन हो गया था। पुलिस को स्व. यशवंत राय तायल के भतीजे मुकुल तायल ने बयान दर्ज कराए हैं कि इनोवा गाड़ी के आगे लावारिस पशुओं का झुंड आ गया था। इन्हें बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी तरफ गड्ढों में सफेदे के पेेड़ों से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक घायलों को चिकित्सकों ने अनफिट करार दिया हुआ है, इसलिए अभी तक उनके बयान दर्ज नहीं हो सके हैैं। पुलिस ने अभी तक मामले में 174 आईपीसी के तहत इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे पहुंचे थे हिसार, तीन घंटे रुककर वापस चले
दरअसल, दिल्ली के रानी बाग निवासी पेशे से सीए सिद्धार्थ अपनी तीन बहनों अनु, राखी और रिंकू के साथ पूर्व वित्तमंत्री बलवंत राय तायल के बेटे यशवंत राय के निधन पर शोक जताने दोपहर करीब 12 बजे हिसार में खजांचियान बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। यशवंत राय सिद्धार्थ और उनकी बहनों के मौसा लगते थे। शोक जताकर खाना खाने के बाद दोपहर करीब तीन बजे सभी कार से वापस दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार खुद सिद्धार्थ चला रहा था, जबकि ड्राइवर शैलेंद्र पीछे बैठा हुआ था। करीब एक घंटे बाद ही जब वह बास थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर उछलती हुई रोड की दूसरी तरफ पेड़ से टकरा गई और गाड़ी के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवारियों ने बस रुकवाकर गाड़ी से बाहर निकाला परिवार
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी देखकर रोहतक से हांसी आ रही सवारियों ने बस को रुकवाया और नीचे उतरकर क्षतिग्रस्त गाड़ी में से परिवार के सभी सदस्यों व ड्राइवर को बाहर निकाला और हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। वहां पहुंचने पर सिद्धार्थ की बहन करीब 50 वर्षीय रिंकू ने दम तोड़ दिया। बाकी घायल चारों अनु, राखी, सिद्धार्थ व ड्राइवर शैलेंद्र को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां करीब तीन घंटे बाद अनु ने भी दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र बोला- पेड़ से टकराते ही हुआ जोरदार धमाका
किसी काम से रोहतक गया था और जब बस में सवार होकर वापस हांसी आ रहा था तो गढ़ी के पास गाड़ी पेड़ से टकराई और जोरदार धमाका हुआ। तुरंत बस रुकवाई और सभी गाड़ी की तरफ दौड़ पड़े। गाड़ी में सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और राहगीरों की मदद से हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
नरेंद्र सैनी, प्रत्यक्षदर्शी
वर्जन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तब तक घायलों को इलाज के लिए राहगीरों ने अस्पताल में भेज दिया था। दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया है, जबकि तीन अन्य घायल हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह करवाया जाएगा।

-सुनील कुमार, प्रभारी, बास थाना

माता-पिता गए थे अमेरिका, इसलिए बच्चों को भेजा शोक जताने
जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ परिवार बलवंत राय के बेटे यशवंत राय की पत्नी दर्शना देवी की बहन राज बंसल के बच्चे हैं। राज बंसल अपने पति के साथ फिलहाल अमेरिका गई हुई हैं। जब उन्हें अपने बहनोई के निधन का समाचार मिला तो उन्होंने बच्चों को शोक जताने भेजा। उसके बाद सिद्धार्थ अपनी बहनों रिंकू, अनु व राखी के साथ दिल्ली से हिसार आया। मृतका रिंकू की शादी लुधियाना निवासी अरुण के साथ की गई थी। उनके दो बच्चे हैं। इसके अलावा मृतका अनु दिल्ली में ही ब्याही हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed