फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मेयर के दिए तीन दिन पूरे, आज ली जाएगी रिपोर्ट

मेयर के दिए तीन दिन पूरे, आज ली जाएगी रिपोर्ट

Thu, 23 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मेयर के दिए तीन दिन पूरे, आज ली जाएगी रिपोर्ट
हिसार। तेज बारिश के बाद शहर की सड़कों के धंसने और जलभराव होने के मामले में मेयर गौतम सरदाना द्वारा निगम की तकनीकी शाखा को जांच के लिए दिए गए तीन दिन का समय पूरा हो गया। अब वीरवार को मेयर द्वारा अधिकारियों से मामले की जांच रिपोर्ट ली जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मेयर गौतम सरदाना का कहना है कि बुधवार को तीन दिन पूरे हो गए हैं। अब सुबह रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार रात को हुई तेज बारिश के बाद शहर में चार प्रमुख स्थानों पर सड़कें धंस गई थीं, जबकि कई स्थानों पर जलभराव हो गया था। उसके बाद मेयर ने रविवार को बैठक लेकर मामले की जांच के लिए तीन दिन का समय दिया था।
विज्ञापन

एक्सईएन देंगे अपनी रिपोर्ट
मेयर ने निगम के अधीक्षक अभियंता को लिखित में लेटर जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था। अधीक्षक अभियंता की ओर से दोनों एक्सईएन से अलग-अलग जगह धंसी सड़कों के वर्क ऑर्डर, मैटीरियल और कनिष्ठ अभियंताओं की मॉनीटरिंग सहित कई विषयों पर जांच रिपोर्ट मांगी है। हालांकि उसके बाद से अधिकतर स्थानों पर धंसी हुई सड़क को ठीक करवाने का काम शुरू करवा दिया गया है। मगर सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही पर निगम प्रशासन और मेयर क्या संज्ञान लेंगे, यह रिपोर्ट मिलने के बाद ही तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed