फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ट्रक चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल

ट्रक चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल

Tue, 21 May 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। ट्रक द्वारा पीछे से टक्कर मारने से उस पर सवार सिसाय कालीरावण निवासी 29 वर्षीय युवक कुलवीर की मौत हो गई, जबकि उसकी दोस्त 21 वर्षीय मीना कुमार उर्फ मीनू गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार कुलवीर दिल्ली बाईपास पर स्थित गाड़ी की एक एजेंसी में स्पेयर पार्ट्स मैनेजर के रूप में कार्यरत था। शांति नगर स्थित कुंजलाल गार्डन की मीना कुमारी उर्फ मीनू भी इसी कंपनी में कस्टमर केयर सेंटर में कार्यरत है। वे दोनों अकसर एकसाथ कंपनी में जाते थे। मंगलवार सुबह भी कुलवीर हर रोज की भांति घर से सुबह आठ बजे मोटरसाइकिल लेकर निकला था और वह मीना को लेने उसके घर गया। वहां से कुलवीर ने अपनी मोटरसाइकिल वहीं खड़ी की और मीना की स्कूटी से दोनों कंपनी के लिए चल पड़े। सुबह करीब नौ बजे जब वे नई सब्जी मंडी के गेट नंबर-2 के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुलवीर सड़क की तरफ और मीना सड़क किनारे गिर गई। सड़क पर गिरे कुलवीर के सिर के ऊपर से ट्रक का अगला पहिया गुजर गया। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि कोई भी कुछ भी नहीं समझ पाया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कुलवीर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नई सब्जी मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कुलवीर के भतीजे नवीन के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed