फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मां के संबंधों से तंग आकर बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

मां के संबंधों से तंग आकर बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 21 May 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मां के संबंधों से तंग आकर बेटे ने फंदा लगाकर दी जान
हिसार। समीपवर्ती एक गांव में एक युवक ने अपनी मां के अवैध संबंधों से तंग आकर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता ने बताया कि उसकी शादी करीब 25 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके दो लड़के और दो लड़कियां हैं। उसने अपनी दोनों बेटियों की शादी कर दी। शिकायत में उसने बताया कि करीब सात साल से एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रह रही है। इसी बात से खफा होकर उसके 20 वर्षीय बड़े बेटे ने चार साल पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका 18 वर्षीय छोटा बेटा उसकी पत्नी के साथ रहता था और अकसर अपनी मां से व्यक्ति का साथ छोड़कर हमारे साथ रहने को कहता था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके बेटे की इसी बात को लेकर दोनों उसकी पिटाई करते थे। 19 मई को दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका बेटा उसके पास आया और रोते हुए कहा कि उसकी मां और उस व्यक्त ने आज फिर उसके साथ मारपिटाई की। महिला के पति ने बताया कि वह बेटे को समझा-बुझा कर गांव में चला गया। जब करीब पांच बजे वह घर लौटा तो उसका बेटा फंदे पर लटका था। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसका भाई और पड़ोसी पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा उसको नीचे उतारकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने कहा कि बेटे ने अपनी मां व उसके प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी है, इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed