{"_id":"5b4cfe744f1c1b41748b52e1","slug":"151531772532-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्क सस्पेंड के कारण नहीं हो सकी सतलोक आश्रम प्रकरण की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्क सस्पेंड के कारण नहीं हो सकी सतलोक आश्रम प्रकरण की सुनवाई
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सतलोक आश्रम प्रकरण में आश्रम संचालक रामपाल की तीन अभियोगों में पेशी हुई। यह पेशी बरवाला थाने में दर्ज अभियोग नंबर 428, अभियोग नंबर 429 और अभियोग नंबर 430 में थी। वकीलों का वर्क सस्पेंड होने के कारण इन तीनों मामलों में सिर्फ तारीख लगी। अब इन मामलों में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।
पेशी को लेकर जेल के आसपास सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल की वीसी से हाजिरी लगवाई गई। अन्य 900 से ज्यादा आरोपियों को जेल में लगी अदालत के समक्ष पेश किया गया। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इस मामले में फिलहाल गवाहियां चल रही हैं। वकीलों के वर्क सस्पेंड के चलते गवाही नहीं हुई। इन तीनों मामलों में अगली सुनवाई के लिए 23 जुलाई तारीख निर्धारित की। मंगलवार को अभियोग नंबर 443 में सुनवाई होगी। सोमवार को समर्थक पीएलए एरिया, डाबड़ा चौक पुल के नीचे एकत्रित रहे।