फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उमस भरी गर्मी के बीच एक सप्ताह से सिवानी क्षेत्र में गहराए बिजली संकट से लोग परेशान

उमस भरी गर्मी के बीच एक सप्ताह से सिवानी क्षेत्र में गहराए बिजली संकट से लोग परेशान

Sat, 07 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी के बीच एक सप्ताह से सिवानी क्षेत्र में गहराए बिजली संकट से लोग परेशान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। उमस भरी गर्मी के बीच सिवानी सहित गांवों में बिजली संकट बदस्तूर ढंग से जारी है। बिजली गुल होने के बाद कब आएगी इसकी जानकारी खुद अधिकारियों और कर्मचारियों के पास नहीं है। आलम यह है कि बिजली संकट के कारण बार-बार आ रहे फोन से परेशान होकर कर्मचारियों को पावर हाउसों का नंबर स्विच ऑफ करना पड़ रहा है। अधिकारियों के निजी फोन पर बात की जाती है तो वे पीछे से ही बिजली चले जाने का रटा-रटाया बहाना बनाकर अपना पीछा छुड़वा रहे है। बिजली निगम प्रशासन की इस लापरवाही से लोगों में रोष का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार सिवानी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बिजली के अभाव में क्षेत्र में बिजली पर आश्रम लघु उद्योग धंधे भी ठप पड़ गए है। गुरुवार को तेज अंधड़ की वजह से तो शुक्रवार को मुख्य बिजली घर में आई तकनीकी खराबी की वजह से शहर में दिन भर बिजली ठप रही। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों का दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। शहरवासी महेंद्र खिचड़, कुलदीप, गुलशन, प्रेम, संजय, शिवकुमार आदि का कहना है कि पिछले दो दिनों से रात के समय निगम का पावर हाउस पर रखा हुआ सरकारी मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। वे अधिकारियों से उनके निजी फोन पर बात करते है तो पीछे से ही लाइट जाने का रटा-रटाया बहाना बनाकर अपना पीछा छुड़वा लेते है। उन्होंने कहा कि हर बार गर्मियों के मौसम में बिजली संकट इसी तरह से रहता है। उनकी मांग है कि इसका स्थायी समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी को कर दिया है दूर-जेई
इस बारे में जेई पवन कुमार बेड़वाल का कहना है कि मुख्य पावर हाउस में तकनीकी खराबी की वजह से कुछ दिक्कत आई थी। पॉवर हाउस में सीटी रिस्टोर कर दी गई है और अब सिवानी सहित गांवों में बिजली से संबंधित कोई समस्या सामने नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed