{"_id":"5a566c124f1c1b0c198b45ea","slug":"151515613202-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार के इतिहास में पहला डे नाइट मैच ----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के इतिहास में पहला डे नाइट मैच ----
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हिसार के इतिहास का पहला हॉकी डे-नाइट मैच एस्ट्रोटर्फ मैदान पर बुधवार को खेला गया। हरियाणा-मिजोरम के बीच खेले गए इस मैच में हरियाणा 5-0 से विजेता बना। हरियाणा टीम की खिलाड़ी ने दो गोल किए।
करीब दस करोड़ रुपये की लागत से बने हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर नेशनल चैंपियनशिप का पहला डे-नाइट मैच बुधवार को हरियाणा और मिजोरम की टीम के बीच खेला गया। सब-जूनियर नेेशनल चैंपियनशिप में पहले दिन सात मैच खेले गए जिसमें उद्घाटन मैच शाम 7 बजे शुरू हुआ। मैच में हरियाणा की खिलाड़ी कुरुक्षेत्र की सिमरन ने 29वें मिनट में पहला गोल दाग दिया। मैच के दूसरे हाफ में हिसार की खिलाड़ी निधि ने 38वें मिनट में दूसरा गोल किया। दो गोल के बाद मिजोरम की टीम दबाव में आ गई। हिसार की खिलाड़ी दीपिका ने 47वें मिनट में तीसरा गोल कर दिया। इसके करीब 13 मिनट बाद दीपिका ने चौथा गोल किया। 60वें मिनट के इस गोल के बाद मिजोरम की टीम पूरी तरह से प्रेशर में आ गई। टीम को मैच में वापसी की सभी उम्मीदें खत्म होती दिखाई देने लगी। 63वें मिनट में मंजू चौरसिया ने मैच का पांचवा गोल किया। हरियाणा की टीम के जवाब में मिजोरम की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। हिसार की कड़ाके की सर्दी का मैच पर कहीं असर नहीं दिखा। खिलाड़ियों ने एस्ट्रोटर्फ पर इतना जबरदस्त खेल दिखाया कि सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
-----------------
धनपत सिंह बोले, सबसे बेस्ट हरियाणा की खेल नीति
चैंपियनशिप के उद्घाटन मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव व हॉकी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धनपत सिंह ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश की सबसे बेहतरीन खेल नीति है। खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। हॉकी में हरियाणा का प्रदर्शन सबसे बेहतर है। खासतौर पर हरियाणा की लड़कियां देश में अपनी विशेष पहचान रखती हैं। खिलाड़ियों को तराशने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से करोड़ों रुपये के पुरस्कार दिए जा रहे हैं। हरियाणा में औसत के हिसाब से निकाला जाए तो सबसे अधिक एस्ट्रोटर्फ मैदान हैं।
विज्ञापन
आया फागण का मस्त महीना
उदघाटन मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें हरियाणा नृत्य के जरिए हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराया गया। आया रे फागण का मस्त महीना गीत खूब पसंद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीआई के रीजन प्रबंधक केके धूलिया ने की। विशिष्ट अतिथि तरूणा मलिक कुहाड़ और अनीता मलिक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
नवंबर में हुुई थी स्टेट चैंपियनशिप
हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर नवंबर महीने में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें हिसार की टीम ने खिताब हासिल किया था। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में आयोजित की गई थी।
-----------
मिजोरम की खिलाड़ी हुई चोटिल
मैच में मिजोरम की एक खिलाड़ी गिरकर चोटिल हो गई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दूसरी खिलाड़ी को मैदान पर भेजा गया। फिलहाल खिलाड़ी की हालत पूरी तरह से ठीक है।
-------------
एस्ट्रोटर्फ का अब तक का सफर
-वर्ष 2014 में एस्ट्रोटर्फ का काम शुरू
- वर्ष 2017 में मैदान बनकर तैयार
- करीब 10 करोड़ की लागत से मैदान बना
- एस्ट्रोटर्फ में पहली नेशनल चैंपियनशिप 2018 में
-एस्ट्रोटर्फ मैदान में पहली स्टेट चैंपियनशिप 2017 में
-
मंजू चौरसिया के दो गोल से पहले डे-नाइट ऐतिहासिक मैच में हरियाणा बना विजेता