फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पड़ोस की युवती से हुआ प्यार, दूसरी जगह रिश्ता हुआ तो युवक ने निगला जहर

पड़ोस की युवती से हुआ प्यार, दूसरी जगह रिश्ता हुआ तो युवक ने निगला जहर

Sun, 23 Jul 2017 12:54 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
पड़ोस की युवती से हुआ प्यार, दूसरी जगह रिश्ता हुआ तो युवक ने निगला जहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ऋषि नगर में एक ही मकान में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले एक युवक को दूसरे परिवार की लड़की के साथ प्रेम हो गया। युवती के पिता ने जब लड़की की शादी कहीं और तय कर दी तो युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक सतीश मिश्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
युवक सतीश मिश्रा मूलरूप से इटावा का रहने वाला है। वह ऋषि नगर में किराये के मकान पर कमरा लेकर रह रहा था। साथ वाले कमरे में दूसरा परिवार भी किराये पर रह रहा था। युवक को उस परिवार के साथ रह रही लड़की से प्रेम हो गया। युवक को पता चला कि युवती के रिश्ते की बात चल रही थी। युवती ने यह बात जब सतीश को बताई तो मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन

लड़की का हाथ मांगने पहुंचा तो पिता ने पीटा
सतीश मिश्रा ने बुधवार को युवती के पिता के पास जाकर उसका हाथ मांगा। इस पर युवती के पिता ने न केवल उसका प्रस्ताव ठुकराया, बल्कि उसने सतीश की पिटाई कर डाली। प्यार परवान न चढ़ता देख सतीश ने चावलों में रखने वाली कीटनाशक दवा निगल ली। इससे उसे चक्कर आए, लेकिन ज्यादा असर नहीं पड़ा। शनिवार सुबह सतीश बाजार गया और चावल में डालने वाली दो जहरीली गोलियां और खरीद ली। इस दौरान उसे रास्ते में उसका दोस्त दीपक मिल गया। दोनों चाय पीने के लिए एक रेहड़ी पर रुक गए। इस दौरान नजर बचाकर सतीश ने दोनों गोलियां गटक लीं और चाय पी ली। बाद में दोनों सतीश के घर आ गए। घर की सीढ़ियों पर चढ़ते समय सतीश चक्कर खाकर गिर पड़ा। दीपक ने उसे संभाला और पानी पिलाया। इस दौरान सतीश ने दीपक को पूरी बात बताई तो दीपक उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में ले आया। यहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मां पहुंची सतीश का हाल जानने
मामले के बारे में जब युवती की मां को पता चला तो वह सतीश का हाल जानने के लिए पहुंची। सतीश का कहना है कि उसकी प्रेमिका की मां तो उसके साथ शादी तय होने में खुश है, लेकिन उसके पिता खुश नहीं। हालांकि अस्पताल में भर्ती सतीश ने युवती के मां से भी ज्यादा बात नहीं की। मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दे दी है।

यूपी के इटावा का रहने वाला है युवक, नागरिक अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed