फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ईसे सेक्टर में रहण का के फायदा, जित पाणी ही खारा आवै...

ईसे सेक्टर में रहण का के फायदा, जित पाणी ही खारा आवै...

Fri, 09 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
ईसे सेक्टर में रहण का के फायदा, जित पाणी ही खारा आवै...
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
18 साल हो गए, हाम गाम छोड़ कै सेक्टर में आए। ईसे सेक्टर में रहण का के फायदा, जित पीण नै पाणी ही खारा आवै। यह समस्या हुडा सेक्टर-6 क्षेत्र निवासी एक महिला ने वीरवार को हुडा विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखी। अब तो पौधे भी खारे पानी के चलते मुरझा चुके हैं। सीवर ब्लॉक पड़े हैं व रोड की खस्ता हालत है। हुडा सेक्टर का रखरखाव का जिम्मा नगर परिषद को दे दिया है, जबकि नगर परिषद पार्कों व रोड की सफाई तक नहीं करवा रहा। हुडा सेक्टर को दोबारा हुडा विभाग के अंडर किया जाए, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल सके। क्षेत्र के लोगों की मांग पर वीरवार को हुडा प्रशासक दिनेश यादव, एक्सईन, एसडीओ, जेई व अन्य अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनने सेक्टर में पहुंचे।
इस दौरान अधिकारियों ने जवाब देते हुए कहा कि हुडा वैसे ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। विभाग का काम हुडा सेक्टर की प्लानिंग एवं डेवलपमेंट है। इसके बाद हुडा सेक्टर को नगर निगम के हवाले कर दिया जाता है। फिर भी लोगों की जो समस्याएं हैं, उन्हें हल करवाया जाएगा। वहीं, इस दौरान जींद रोड पर हुडा सेक्टर के लिए प्रवेश द्वार व बस स्टैंड स्टॉप बनवाए जाने की मांग की गई। इस पर अधिकारियों ने जींद रोड पर मौके का मुआयाना कर बस स्टैंड स्टॉप बनाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

लोगों ने अधिकारियों के सामने ये रखीं समस्याएं
इस दौरान रेजिडेंशल वेलफेयर सोसायटी ने प्रधान दिलबाग सिंह जाखड़ के नेतृत्व में अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि हुडा सेक्टर की गलियों में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सड़कों की मरम्मत वारंटी में है, इनकी मरम्मत करवाई जाए। बारिश से पहले मेन हॉल रिपेयर करवाए जाएं। कुछ वर्ष पूर्व हुडा में आ रही पानी की लाईन को मॉडल टाउन व शांति निकेतन क्षेत्र से जोड़ दिया गया था। इसके चलते हुडा में कुछ ही देर के लिए पानी आता है। हुडा सेक्टर के लिए अलग से पानी की पाईप लाईन बिछाई जाए। सेक्टर में खाली प्लॉटों में गंदगी पड़ी है, उन प्लॉटों की नीलामी करवाई जाए। कम्युनिटी सेंटर में टावर लगने से बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, टावर हटवाकर भवन का विस्तार किया जाए। सेक्टर-5 की तरह 6 में भी अलग से स्टोरेज वाटर उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीपीएस सिस्टम करेगा सड़कों की देखरेख
इस पर अधिकारियों ने बताया कि हुडा विभाग सड़कों की देखरेख के लिए एक जीपीएस सिस्टम तैयार करने जा रहा है। इसको लेकर एक ऐप बनाई जाएगी। ऐप में जीपीएस के माध्यम से यह पता चल जाएगा कि क्षेत्र में सड़क की क्या स्थिति है।
जींद बाईपास पर बनेगा बस स्टॉप
वेलफेयर एसोसिएशन सोसायटी द्वारा जींद रोड पर प्रवेश के दौरान हुडा के लिए मेन द्वार व बस स्टैंड स्टॉप बनाए जाने की मांग की। मेन गेट बनाए जाने को लेकर अधिकारियों ने कहा कि डीसी ने कमेटी गठित की हुई है, कमेटी ही इस पर फैसला लेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि रोडवेज जीएम ने सेक्टर के लिए बस स्टॉप मंजूर किया हुआ है। जींद बाईपास पर मुख्य द्वार पर क्यू शेल्टर बनाया जाए। बस स्टैंड स्टॉप पर बनाए जाने को लेकर अधिकारियों ने जींद बाईपास पर मौके का मुआयना करते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां बस स्टैंड स्टॉप बनाया जाएगा। इसके लिए प्रपोजल बनाकर ऊपर भेजा जाएगा।
यादव सभा ने की धर्मशाला के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग
इसके अलावा यादव सभा ने लघु सचिवालय पर पेट्रोल पंप के समीप जींद रोड पर धर्मशाला बनाए जाने के लिए जगह की मांग की गई। इसको लेकर भी अधिकारियों ने जगह का निरीक्षण किया और जल्द ही जगह उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। सचिव नरेश कुमार ने सेक्टर-5 में अभी भी कुछ किसानों द्वारा खेती करने की शिकायत की।

मंडी टाउनशिप के दुकानदारों ने रोया रोना
इसके अलावा अनाज मंडी के समीप मंडी टाउनशिप के दुकानदारों ने रोना रोते हुए कहा कि साहब, हम तो बर्बाद हो गए हैं, 27 साल हो गए, अभी तक उन्हें दुकानों की फिजिकल पोजैशन तक नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मंडी टाउनशिप में कभी भी सफाई नहीं की जाती। इस अवसर पर हुडा वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान दिलबाग सिंह जाखड़, हाउसिंग बोर्ड एसोसिएशन प्रधान देवेन्द्र गोयत, साधु राम सिंगला, मनीष जावा, अमित, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

ईसे सेक्टर मै रहण का के फैदा, जित पाणी ए खारा आवै...
फोटो संख्या सात और आठ....
- सीवर ब्लॉक, रोड की हालत खस्ता, नप पार्कों की सफाई नहीं करवाता, सेक्टर-6 के लोगों ने हुडा अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed