{"_id":"63ebd10fc57b69fb440bdaf6","slug":"15-lakh-fine-recovered-from-25-overloaded-vehicle-drivers-in-hisar-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: 25 ओवरलोड वाहन चालकों से वसूला 15 लाख का जुर्माना, तय क्षमता से 25 से 30 टन अतिरिक्त माल भरा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: 25 ओवरलोड वाहन चालकों से वसूला 15 लाख का जुर्माना, तय क्षमता से 25 से 30 टन अतिरिक्त माल भरा था
Tue, 14 Feb 2023 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:51 PM IST
सार
वाहनों में तय क्षमता से 25 से 30 टन अतिरिक्त माल भरा था। राजस्थान से मार्बल, ग्रेनाइट, पत्थर, पीओपी भरकर ला रहे थे। एनएच के किनारे ढाबा संचालकों की सहायता से ओवरलोड माफिया का कारोबार चल रहा था।
विज्ञापन
ढाबे पर खड़े ओवरलोड वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की टीम ने मंगलवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 25 ओवरलोड वाहनों के चालान कर करीब 15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इन ओवरलोड वाहनों में तय क्षमता से 25 से 30 टन अतिरिक्त माल भरा गया था। अधिकतर ओवरलोड वाहन राजस्थान से मार्बल, पत्थर, ग्रेनाइट, पीओपी, सीमेंट भरकर ला रहे थे। एनएच-52 पर बरवाला से पहले चौधरी ढाबा, जुगलान के पास फौजी ढाबा पर चेकिंग टीम ने वाहनों के चालान किए। मोटर वाहन अधिनियम के भाग 194, 192ए, 196 तथा 213 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
आरटीए सचिव सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार सुबह 7 बजे नेशनल हाईवे पर पहुंची। इनके साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम भी शामिल रही। टीम की सूचना मिलते ही ओवरलोड वाहन चालकों ने अपने वाहनों को हाईवे के किनारे बने ढाबों पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
पंजाब व राजस्थान के अधिकतर वाहन
ओवरलोड वाहनों में अधिकतर वाहन राजस्थान, पंजाब नंबर के थे, जो राजस्थान के किशनगढ़ से मार्बल पत्थर, ग्रेनाईट , पीओपी और सीमेंट भरे हुए थे। जिसमें उनकी क्षमता से दोगुना माल भरा गया था। 25 से 30 टन तक अतिरिक्त माल भरा गया था। आरटीए सचिव ने बताया कि कुछ वाहन चालक कई बार पकड़े जा चुके हैं। ओवरलोड वाहनों के परमिट रद्द करने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है। ऐसे वाहनों की अलग से लिस्ट तैयार की जा रही है। अगर कोई वाहन चालक दो बार ओवरलोड में पकड़ा जाएगा तो उसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
जनवरी में 1.55 करोड़ के चालान काटे
आरटीए कार्यालय ने जनवरी माह में कुल 478 चालान किए। इनसे कुल 1 करोड़ 55 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। वर्ष 2022 में 5451 चालान किए गए हैं। जिनसे करीब 17 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।
ढाबा संचालकों को नोटिस
ओवरलोड वाहन माफिया को संरक्षण देने वाले ढाबा संचालकों पर भी कार्रवाई की गई है। इन ढाबा संचालकों पर एनएचएआई कार्रवाई करेगी। एनएचएआई की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कट को बंद करने का जुर्माना भी वसूला जाएगा।
ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा
अतिरिक्त वजन जुर्माना
व्हाट्सएप ग्रुप से करते हैं मुखबरी
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ओवरलोड वाहनों का मामला उठाया गया था। इसमें एनएच के किनारे बने ढाबों पर मुखबरी का संदेश जताया गया था। यह ढाबा संचालक आरटीए की टीम आने की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में उपलब्ध कराते हैं। इसके बदले में वाहन चालकों से मंथली वसूलते हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बैठक में अधिकारियों को ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।
पहले भी की जा चुकी कार्रवाई
आरटीए टीम ने माइनिंग माफिया पर कार्रवाई करते हुए 11 नवंबर को चंडीगढ़ मार्ग पर चौधरी ढाबे पर खड़े 16 ओवरलोडेड ट्रक-डंपर के चालान किए थे। चालान काटने की रंजिश में ढाबा संचालक और उसके सहयोगियों ने टीम के साथ हाथापाई की थी। वहीं, ढाबा संचालक आजाद सुंडा ने आरटीए टीम पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ तक निगल लिया था, जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एनएचएआई की टीम ने बताया कि ढाबा संचालकों ने हाईवे पर अवैध तौर पर कट बनाए हैं। एनएचएआई ने मौके की वीडियोग्राफी तैयार की। अब इन ढाबा संचालकों को नोटिस भेजे जाएंगे। संदेह है कि एनएच के किनारे ढाबा संचालकों के जरिये ही ओवरलोड माफिया का कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन
पंजाब व राजस्थान के अधिकतर वाहन
ओवरलोड वाहनों में अधिकतर वाहन राजस्थान, पंजाब नंबर के थे, जो राजस्थान के किशनगढ़ से मार्बल पत्थर, ग्रेनाईट , पीओपी और सीमेंट भरे हुए थे। जिसमें उनकी क्षमता से दोगुना माल भरा गया था। 25 से 30 टन तक अतिरिक्त माल भरा गया था। आरटीए सचिव ने बताया कि कुछ वाहन चालक कई बार पकड़े जा चुके हैं। ओवरलोड वाहनों के परमिट रद्द करने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है। ऐसे वाहनों की अलग से लिस्ट तैयार की जा रही है। अगर कोई वाहन चालक दो बार ओवरलोड में पकड़ा जाएगा तो उसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
जनवरी में 1.55 करोड़ के चालान काटे
आरटीए कार्यालय ने जनवरी माह में कुल 478 चालान किए। इनसे कुल 1 करोड़ 55 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। वर्ष 2022 में 5451 चालान किए गए हैं। जिनसे करीब 17 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।
ढाबा संचालकों को नोटिस
ओवरलोड वाहन माफिया को संरक्षण देने वाले ढाबा संचालकों पर भी कार्रवाई की गई है। इन ढाबा संचालकों पर एनएचएआई कार्रवाई करेगी। एनएचएआई की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कट को बंद करने का जुर्माना भी वसूला जाएगा।
ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा
अतिरिक्त वजन जुर्माना
- 40 टन 101500
- 43 टन 106000
- 36 टन 93000
- 28 टन 86000
- 27 टन 84500
- 31 टन 83000
- 25 टन 80000
- 26 टन 73500
- 25 टन 70000
- 15 टन 50000
- 14 टन 49000
- 23 टन 67000
- 07 टन 40000
- 16 टन 53000
- 11 टन 42000
- 10 टन 40000
- 6 टन 32000