फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   15 illegal connections were cut off from the pipeline, but no action was taken.

Hisar News: पाइप लाइन से काटे 15 अवैध कनेक्शन, पर नहीं की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
15 illegal connections were cut off from the pipeline, but no action was taken.
बालसमंद। अंतिम छोर और पेयजल संकट झेल रहे बालसमंद क्षेत्र के 6 गांवों के लिए 25 करोड़ रुपये से बिछाई गई पाइप लाइन में 15 अवैध पेयजल कनेक्शन मिले थे, जिन्हें विभाग ने हटवा दिया है। हटाए गए मालिकों के नाम पर जन स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करने से पीछे हट रहा।
विज्ञापन

विभाग ने बिना किसी पुलिस रिपोर्ट के सिर्फ कनेक्शन काटने की खानापूर्ति कर मामला रफा दफा कर दिया है। अभी विभाग को सीसवाला हेड से बालसमंद तक की लाइन में भी अवैध कनेक्शन होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

2020 में हरियाणा सरकार ने सीसवाला हेड से 25 करोड़ की लागत से वाटर टैंक बनाकर क्षेत्र के छह गांवों की पेयजल समस्या को दूर करने का फैसला लिया था। पेयजल संकट में सीसवाला हेड से बुड़ाक के लिए बिछी पाइपलाइन में पानी छोड़ा गया तो अंतिम छोर पर बुड़ाक जलघर तक पानी नहीं पहुंचा। इस पर विभाग ने बिछाई गई लाइन चेक की तो 15 अवैध कनेक्शन मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
सीसवाला हेड से बिछाई गई पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन हटवा दिए गए हैं। इन लोगों ने लाइन में कनेक्शन करके होद में पाइप जाेड़ रखी थी।
- महेंद्र सिंह, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग हिसार।
--------

अवैध कनेक्शन करने वालों पर विभाग ने कोई पुलिस कार्रवाई या जुर्माना नहीं लगाया। ऐसे में दो-चार दिन बाद अन्य लोग भी कनेक्शन कर लेंगे। विभाग हजारों रुपये खर्च कर कनेक्शन हटवाता रहेगा और लोग ऐसे ही कनेक्शन करते रहेंगे।
- रामफल, ठेकेदार, जन स्वास्थ्य विभाग हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed