फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पिछली सरकार की नीतियां गलत नहीं थीं, भ्रष्टाचार, बेईमानी ने देश को गर्त में पहुंचाया : अनिल जैन

पिछली सरकार की नीतियां गलत नहीं थीं, भ्रष्टाचार, बेईमानी ने देश को गर्त में पहुंचाया : अनिल जैन

Wed, 07 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पिछली सरकार की नीतियां गलत नहीं थीं, भ्रष्टाचार, बेईमानी ने देश को गर्त में पहुंचाया  : अनिल  जैन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि पिछली सरकार की नीतियां गलत नहीं थीं। बेईमानी, भ्रष्टाचार के कारण देश गर्त में पहुंचा। 10 साल में 11 लाख करोड़ का घोटाला किया था। इस कारण लोग स्कैम इंडिया कहने लगे थे। अब तीन साल में मोदी ने हर 15 दिन में नई स्कीम लागू की, जिसके कारण अब स्कीम इंडिया कहा जाने लगा है।
डॉ. अनिल जैन मंगलवार को एचएयू स्थित कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित मोदी सरकार के तीन साल-बेमिसाल के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ,वेदपाल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री आशा रानी खेदड़, सुजीत कुमार मौजूद थे। डॉ. अनिल जैन ने कहा प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी ने 28.5 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुलवाए। जीरो बैलेंस वाले इन खातों में 67 हजार करोड़ रुपये जमा हुए। करीब 11 करोड़ बैंक खातों में गैस सब्सिडी भेजी जा रही है। बीपीएल परिवारों को पांच करोड़ गैस कनेक्शन के लक्ष्य में से 2.34 करोड़ कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी पर विश्वास के कारण हरियाणा, असम, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तरप्रदेश सहित देश के अनेक राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। भारत सबसे तेज गति से चलने वाली अर्थव्यवस्था बना है। 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य है। पिछले तीन साल के दौरान केंद्र सरकार ने 8 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार दिया है। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जहां प्रतिदिन 2 से 3 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाई जाती थी। अब प्रतिदिन 14 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। प्रतिदिन 23 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा है। करदाताओं की संख्या 24 लाख से बढ़कर 92 लाख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने सम्मेलन में आए अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह ने बुद्धिजीवी सम्मेलन के लिए आभार जताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, ज्योति बैंदा, सुनीता दुग्गल, जिला परिषद चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहड़वा, प्रो. छत्रपाल सिंह, मास्टर हरिसिंह, सीमा गैबीपुर, कर्णसिंह रानौलिया, प्रो. मनदीप मलिक, रवि सैनी, प्रवीण जैन, सुरेश धूपवाला, लक्ष्मीनारायण उर्फ घोलू गुर्जर, रतन सैनी, अरुण दत्त शर्मा, आशा रानी खेदड़ मौजूद थे।
ऋषि नगर में चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने सेवक सभा अस्पताल ऋषि नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता समेत विभिन्न नेता और अधिकारी मौजूद थे।
मोदी फेस्ट का समापन
भाजपा के तीन दिवसीय मोदी फेस्ट का मंगलवार शाम समापन हुआ। अनिल जैन, सांसद रमेश कौशिक, सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, वेदपाल, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने संबोधित किया। चार जून को गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में मोदी फेस्ट शुरू किया गया था।

बूथ नंबर 84 की मीटिंग होटल में
बूथ नंबर 84 के बूथ स्तर की मीटिंग बालसमंद रोड स्थित होटल में आयोजित की गई। निगम पार्षद और बूथ की हेड रेखा ऐरन की ओर से बनाई गई की कार्यकारिणी के 19 लोगों का मुख्य अतिथि से परिचय कराया गया। करीब 40 मिनट चली इस मीटिंग में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए मंत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed