{"_id":"5936ff024f1c1b97428b45cc","slug":"149677646516-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित के घर भोजन कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित के घर भोजन कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने मंगलवार को दलित के घर खाना खाया। डाबड़ा चौक स्थित गोविंद नगर में रंग-रोगन का काम करने वाले विजेंद्र के घर में बना सादा खाना खाया। इस प्रकार भाजपा नेताओं ने भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन ने हिसार कार्यक्रम के दौरान किसी दलित परिवार के घर भोजन करने की इच्छा जताई थी। इस पर संगठन की ओर से डाबड़ा चौक स्थित गोविंद नगर में दलित विजेंद्र के घर खाना खाने का शेड्यूल बनाया गया था। भाजपा की ओर से सोमवार को विजेंद्र को चार लोगों को खाना खिलाने की इच्छा जाहिर की थी, जिसमें भाजपा नेताओं ने यह शर्त भी रखी कि आप बाहर से खाना नहीं मंगवाएंगे। घर में केवल सादा भोजन ही बनाएंगे। अधिक बोझ न पड़े, इस कारण केवल चार सीनियर लीडर ही खाना खाएंगे।
इसके बाद डॉ. अनिल जैन, सोनीपत सांसद रमेश कौशिक, सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने ही खाना खाया। खाने में चावल-दाल, भिंडी की सब्जी, रोटी बनाई गई। जिला महामंत्री सुजीत ने बताया कि विजेंद्र और उसकी पत्नी ने अतिथियों को खाना परोसा। घर में किसी भी तरह का फर्नीचर लाने से भी इनकार किया गया था। भाजपा नेताओं ने जमीन पर बैठकर ही भोजन किया। विजेंद्र ने बाजार से कुछ मिठाई मंगा ली थी। नेताओं ने हाथ जोड़कर मिठाई खाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
मोदी सरकार आने के बाद ठीक है
विजेंद्र की पत्नी दर्शना से जब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने ठेठ हरियाणवी लहजे में पूछा कि सब ठीक-ठाक है। दर्शना ने जवाब दिया कि जब से मोदी सरकार आई है, तब से सब कुछ ठीक है। विजेंद्र ने अपने बेटे को कहीं रोजगार दिलाने का अनुरोध किया।
कभी नहीं सोचा था इतने बड़े नेता आएंगे
विजेंद्र ने कहा कि कभी सोच नहीं सकता था कि इतने गरीब घर में इतने बड़े नेता खाना खाने आएंगे। मेरे 30 गज के मकान में आधे हिस्से में छत नहीं है। रंग-रोगन के काम में दिहाड़ी कर परिवार चलाते हैं। मोदी की सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार बंद हुआ है। देश में सफाई के प्रति लोगों में बदलाव आया। लोग अब देश के बारे में सोचते हैं। दलित के घर भोजन के राजनीतिक मायने
भाजपा ने दलित समाज के लोगों को लुभाने के लिए भोजन का कार्यक्रम रखा। हिसार विधानसभा क्षेत्र में करीब 20 से 30 प्रतिशत दलित समाज के वोटर हैं। दलित के घर खाने का चुनावी समय में इसका फायदा मिलेगा।