फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सरकार के साथ रोडवेज यूनियनों की वार्ता चढ़ी सिरे, चक्का जाम स् थगित

सरकार के साथ रोडवेज यूनियनों की वार्ता चढ़ी सिरे, चक्का जाम स् थगित

Mon, 05 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सरकार के साथ रोडवेज यूनियनों की वार्ता चढ़ी सिरे, चक्का जाम  स्
थगित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हाईकोर्ट के आदेश पर निजी ऑपरेटर्स की बसें चलाने को लेकर विरोध में उतरी रोडवेज यूनियन की हड़ताल की घोषणा के बाद सरकार और रोडवेज यूनियनों में हुई वार्ता सफल हो गई है। यूनियनों ने सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद आधी रात से शुरू किए जाने वाले चक्का जाम की घोषणा फिलहाल स्थगित कर दी है।
चक्का जाम की घोषणा के बाद आठों यूनियनों के पदाधिकारियों को दोपहर को सरकार ने बातचीत के लिए चंडीगढ़ बुलाया था। ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से हिसार से वरिष्ठ सदस्य दलबीर किरमारा, रमेश सैनी बातचीत करने के लिए सरकार चंडीगढ़ प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे। यूनियन के पदाधिकारियों की शाम छह बजे बातचीत शुरू हुई और रात साढ़े आठ बजे बातचीत सिरे चढ़ पाई। रोडवेज कर्मचारी नेता दलबीर किरमारा ने बताया कि मंगलवार को सरकार ने पूरे प्रदेश के आरटीए को बुलाया है। एसीएस एसएस ढिल्लो, एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, सीएम के ओएसडी भूपेंद्र सिंह के साथ हुई बातचीत में फैसला हुआ है कि वर्ष 2016-17 की पॉलिसी हर हाल में रद्द होगी।
विज्ञापन

यह था मामला
हाईकोर्ट के आदेश पर निजी ऑपरेटर्स की बसें चलाने के मामले को लेकर कर्मचारी यूनियनों ने विरोध जताया था। रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमें जो आश्वासन दिया था, वह पूरा नहीं हुआ। सरकार अपना वादा पूरा करे, वरना प्रदेश स्तर पर रविवार रात 12 बजे से बसों की हड़ताल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
दलबीर किरमारा, हरिनारायण शर्मा, आजाद गिल, रमेश सैनी, अनूप सहरावत, बाबूलाल यादव, आजाद मलिक, बलराज देशवाल, नरेंद्र दिनौद, जसबीर, चहल सिंह, प्रताप सिंह, महाबीर मलिक, वीरेंद्र धनखड़ मौजूद थे।
सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया था। ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से हिसार से दो सदस्य गए हुए हैं। बातचीत सकारात्मक रही चक्का जाम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

- राजपाल नैन, रोडवेज यूनियन नेता
सरकार के साथ बातचीत हो गई है। वर्ष 2016-17 की पॉलिसी हर हाल में रद्द होगी। नई पॉलिसी लागू करनी है। सरकार ने पूरे स्टेट के आरटीए मंगलवार को चंडीगढ़ बुलाएं हैं। यूनियनों ने सरकार के वादे पर फिलहाल चक्का जाम स्थगित कर दिया है। -दलबीर किरमारा, ज्वाइंट एक्शन कमेटी वरिष्ठ सदस्य

- ढाई घंटे चली एसीएस एसएस ढिल्लो, एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, सीएम के ओएसडी भूपेंद्र सिंह से बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed