{"_id":"593301314f1c1b843e8b458c","slug":"149651487619-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेज तीन पर एंकर .....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेज तीन पर एंकर .....
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में अक्तूबर में हिसार में प्रस्तावित 34वें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को पंचायत भवन में विस्तारित बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान शेर सिंह ने की, वहीं मंच संचालन राज्य महासचिव फूल सिंह श्योकंद ने किया। बैठक में प्रदेश भर से विशेष तौर पर हिसार के विभिन्न निकायों से चुने हुए सदस्यों, वकील, कृषि वैज्ञानिकों, पशु वैज्ञानिकों, पार्षदों सहित अन्य व्यक्तियों व महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में सम्मेलन की तैयारी के लिए 501 सदस्यों की कमेटी तथा 100 पदाधिकारी बनाने का फैसला लिया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरा राम, महासचिव हन्नाल मोल्ला, वित्त सचिव कृष्णा प्रसाद भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। राष्ट्रीय नेताओं ने कृषि संकट और वर्तमान दौर में सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला। किसानों को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव फूल सिंह श्योकंद व कामरेड इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा में किसानों के हालात और वैकल्पिक कृषि अपनाने के साथ वर्तमान समस्याओं पर प्रकाश डाला। बैठक में फैसला लिया गया कि पशुओं की खरीद फरोख्त को लेकर सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून की प्रतियां जलाई जाएंगी। बैठक के दौरान एचएयू के पूर्व कुलपति डॉ. पिरथी सिंह लांबा को चीफ पैट्रन बनाया गया तथा पूर्व कमिश्नर युद्धवीर ख्यालिया, कृषि विभाग के पूर्व सहायक निदेशक डॉ. यशपाल वर्मा, नहर विभाग के पूर्व इंजीनियर इन चीफ सीबी श्योराण, पशु वैज्ञानिक डॉ. एसके कालरा, वन विभाग के चीफ कन्जर्वेटर डॉ. मेहर सिंह, हौंटा के पूर्व प्रधान डा. महाबीर नरवाल, शिक्षाविद् डॉ. मोदीराम, प्रिंसिपल शुभा साहित्यकार, पूर्व किसान नेता कामरेड सदानंद, सरपंच कालेखां, डिप्टी मेयर भीम महाजन, आरसी जग्गा व बनवारीलाल बिश्रोई को पैट्रन बनाया गया है। वहीं स्वागत समिति के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता पीके संधीर, चेयरमैन के लिए इफको के रिटायर्ड जोनल मैनेजर डॉ. रामनिवास कुंडू, समिति के महासचिव के लिए कामरेड इंद्रजीत सिंह, उप महासचिव फूल सिंह श्योकंद, वरिष्ठ उपप्रधान मास्टर शेर सिंह, उपप्रधान हरपाल सिंह, सुरेंद्र मलिक, शकुंतला जाखड़, सतबीर सीटू, धर्मवीर फौगाट, जगमति सांगवान, सहसचिव सविता, श्रद्धानंद सौलंकी, बलजीत भ्याण, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह को मनोनीत किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि जल्द ही पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी और स्वागत समिति के सदस्यों व अन्य पदाधिकारियों के नाम तय किए जाएंगे।
फोटो संख्या - 16 व 17
पशुओं की खरीद फरोख्त को लेकर बनाए नए कानून की जलाएंगे प्रतियां
- 34वें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तारित बैठक आयोजित