फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हकृवि के 19 छात्रों ने पाया देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश

हकृवि के 19 छात्रों ने पाया देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश

Thu, 16 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
हकृवि के 19 छात्रों ने पाया देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के बीएससी एग्रीकल्चर के 19 विद्यार्थियों ने आईआईएम अहमदाबाद, आईआरएमए गुजरात, मैनेज हैदराबाद व एसआईआईबी पुणे जैसे देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में एमबीए में दाखिला प्राप्त करके विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। चयनित हुए इन छात्रों में दानिश मेहत्ता, विशाल, ज्योत्सना (आईआईएम अहमदाबाद), टीना, लोकेश, नागेश, तुषार, जतिन, विशाल सोनी, विपिन राव, राहुल, ओमकार सिंह, सुनील कुमार, अमित दलाल (आईआरएमए गुजरात), हार्दिक, सुनिल गर्ग, पंकज (मैनेज हैदराबाद), अमन व साहिल (एसआईआईबी पुणे) शामिल हैं। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने उपरोक्त छात्रों की इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों व उनके शिक्षकों की अथक मेहनत का परिणाम है और विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि इतनी ज्यादा संख्या में कृषि स्नातकों का देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में दाखिला हुआ है। कल्याण निदेशक डॉ. डीएस दहिया ने भी कहा कि छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि आईआईएम, अहमदाबाद में एमबीए की कुल 45 सीटों पर तीन छात्रों जबकि आईआरएमए, गुजरात की कुल 240 सीटों में से 11 सीटों पर इस विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रवेश पाया है। इस अवसर पर अतिरिक्त छात्र कल्याण निदेशक, डॉ. ओमेंद्र सांगवान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed