{"_id":"5967c3b54f1c1bf11d8b475b","slug":"141499972533-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट की तार से चार साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट की तार से चार साल के मासूम की मौत
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गांव बासड़ा में वीरवार को स्ट्रीट लाइट के तार की चपेट में आने से चार साल के मासूम सुखप्रीत पुत्र अजय कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे की मौत के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को जिम्मेवार बताया है। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव बासड़ा में स्ट्रीट लाइट का तार जमीन पर गिरा था। गांव के अजय कुमार का बेटा सुखप्रीत घर के बाहर गली में खेल रहा था। वह स्ट्रीट लाइट की लाइन की तार से छू गया, जिससे उसे करंट लगा। बाद में पता लगने पर परिजन बालक को बालसमंद के अस्पताल में ले गए। यहां से उसे हिसार के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजन बाद में बालक को एक वाहन में सिविल अस्पताल में लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालसमंद चौकी प्रभारी कृष्णलाल ने वीरवार शाम को बताया कि करंट से बच्चे की मौत के संबंध में वीटी मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
परिजन बोले, निगम की लापरवाही
मृतक के परिजनों ने सुखप्रीत की मौत के लिए बिजली निगम को जिम्मेवार बताया। उनका कहना है कि स्ट्रीट लाइट के खतरे को लेकर कई बार निगम को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पहले भी स्ट्रीट लाइट की तार के कारण कई लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
बासड़ा में गली में खेलते समय आया चपेट में
फोटो 25