{"_id":"5bbfa8c5bdec2250350e5815","slug":"131539287237-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल मामले को लेकर बरवाला में भी पुलिस रही मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपाल मामले को लेकर बरवाला में भी पुलिस रही मुस्तैद
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल के दो मामलों की अदालत में फैसले को लेकर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस ने जहां शहर व क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर नाके लगाए हुए थे, वहीं पुलिस के अधिकारी क्षेत्र में गश्त करते हुए भी दिखाई दिए। इस दौरान डीएसपी जयपाल सिंह व थाना प्रभारी ललित कुमार ने क्षेत्र में गश्त कर हालातों का जायजा लिया। रामपाल के सतलोक आश्रम पर लगी गार्द भी गुरुवार को चुस्त नजर आई। क्षेत्र के कई लोग सतलोक आश्रम के नजदीक से गुजरे ताकि उन्हें भी हालातों के बारे में जानकारी मिल सके। बताया जा रहा है कि सुबह सवेरे रामपाल के कुछ अनुयायी आश्रम के आगे नतमस्तक होते दिखाई दिए। हालांकि आश्रम के बाहर पुलिस का पहरा होने की वजह से वे चुपचाप वहां से निकल लिए।