{"_id":"5b37d2d44f1c1bca228b856f","slug":"131530385108-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक के रिजल्ट में एमएलबी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक के रिजल्ट में एमएलबी की
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर की फाइनल इयर की परीक्षाओं में बीए, बीकॉम, बीएसई का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कॉलेज की 83 प्रतिशत छात्राओं ने फर्स्ट डिविजन हासिल की।
प्राचार्या डॉ. नीलमप्रभा ने बताया कि बीएससी, बीए तथा बीकॉम की फाइनल कक्षाओं का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहा है। रिजल्ट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बीए फाइनल कक्षा में 90 प्रतिशत छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। बीकॉम व बीएससी फाइनल में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या 83 प्रतिशत है। बीएससी फाइनल की रितु ने 82 प्रतिशत अंकों सहित प्रथम स्थान हासिल किया। बीकॉम में अर्चना ने 76 प्रतिशत अंकों सहित कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त बीए तृतीय वर्ष की सुनीता 78 प्रतिशत अंकों सहित पहले स्थान पर रही। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नीलमप्रभा ने विजेता छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता समर्पित प्राध्यापिकाओं की टीम के परिश्रम का नतीजा है। भविष्य में भी इस परंपरा को कायम रखने के लिये प्रेरित किया। कॉलेज में इन छात्राओं को चेयरमैन भारत भूषण प्रधान और संरक्षक डॉ शमीम शर्मा ने कहा मेरिट प्राप्त सभी छात्राओं को कॉलेज समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज संरक्षक डॉ. अशोक मित्तल ने सफलता के लिए प्रिंसिपल को बधाई दी।