{"_id":"5f2b080a8ebc3e3d0713e71c","slug":"13-new-corona-positive-in-hisar-hisar-news-rtk567466238","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 6 जिला निवासी, 7 दूसरे जिलों के रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 6 जिला निवासी, 7 दूसरे जिलों के रहने वाले
विज्ञापन
हिसार। एनआरसीई और अग्रोहा लैब से बुधवार देर शाम को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल का एमओ, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अग्रोहा का लैब कर्मी, फरीदाबाद में तैनात जीएसटी का इंस्पेक्टर, एक बिजनेसमैन व कैथल जिला निवासी हेड कांस्टेबल सहित 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 6 जिले के रहने वाले हैं, जबकि 7 संक्रमित अन्य जिलों के निवासी हैं। नए 6 संक्रमितों को मिलाकर अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1026 से बढ़कर 1032 पर पहुंच गया है। सभी मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर में रेफर किया गया है। अभी विभाग की तरफ से डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीमों के साथ संक्रमितों के संपर्क में आए परिजनों और लोगों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।
संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
- आदमपुर के बोगा मंडी एरिया की रहने वाली 32 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है, जो कांटेक्ट के जरिये मिली है और घरेलू कामकाज करती है।
- हांसी के किला बाजार एरिया का रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है, पंजाब के संगरूर के सुमन वेयर हाउस में बिजनेसमैन है और 2 अगस्त को संगरूर से लौटा था।
- सेक्टर 16-17 का रहने वाला 20 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो जिला नागरिक अस्पताल का मेडिकल ऑफिसर है, जिसकी जांच आरटीपीसीआर एंटीजन टेस्ट किट से की गई है।
विज्ञापन
-जिला नागरिक अस्पताल का डाटा एंट्री ऑपरेटर और जीएसटी विभाग का इंस्पेक्टर मिला संक्रमित।
- हांसी के रामपुरा मौला का रहने वाला 32 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो फरीदाबाद जिले के जीएसटी विभाग में इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात है। विभाग के अनुसार संक्रमित इंस्पेक्टर 30 जुलाई को फरीदाबाद से लौटा था।
- धांसू गांव के अंदर नजदीकी शिव मंदिर एरिया का रहने वाला 34 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो जिला अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर तैनात है और उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है।
- शहर के कस्बा मोहल्ला का रहने वाला 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है, जो जिंदल चौक स्थित एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में काम करता है, जो संक्रमित मरीज के कांटेक्ट से मिला है।
ये मिले बाहरी जिले के निवासी
- जिला अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट के दौरान कैथल जिले के नानापुरी कॉलोनी का रहने वाला 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो कुरुक्षेत्र जिले की सुभाष मंडी चौक पर हेड कांस्टेबल के तौर पर तैनात है।
- पंजाब राज्य के फरीदकोट की नजदीकी रामलीला मकान का रहने वाला 51 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है।
- कोविड-19 घोषित अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का 55 वर्षीय लैब कन्फर्मेशन बुधवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिला है, जो सिरसा जिले का रहने वाला है।
- मिर्जापुर रोड स्थित जय भारत बीज प्लांट फैक्ट्री के संक्रमित वर्कर के कांटेक्ट से फैक्टरी के चार अन्य वर्कर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो 24 जुलाई को बिहार से लौटे थे और बिहार के रहने वाले हैं।